Homeपंजाबकोरोनावायरस

पीएयू की मुलाजिम यूनियनों का धरना 24 दिनों से जारी

पीएयू की मुलाजिम यूनियनों का धरना 24 दिनों से जारी

1000 से भी ज्यादा मुलाजिमों ने लिया रोष रैली में भाग : पीएयू की मुलाजिम यूनियनों का धरना 24 दिनों से जारी, मुलाजिमों ने फिरोजपुर रोड 15 मिनट किया जाम

पंजाब में नाइट कर्फ्यू अब 6 बजे से
लुधियाना में बंदिशों के बीच खुले स्कूल : बेहद कम संख्या में आए बच्चे
Why mom was right about operating systems

1000 से भी ज्यादा मुलाजिमों ने लिया रोष रैली में भाग : पीएयू की मुलाजिम यूनियनों का धरना 24 दिनों से जारी, मुलाजिमों ने फिरोजपुर रोड 15 मिनट किया जाम 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पीएयू के टीचिंग, नॉन टीचिंग और दर्जा-4 मुलाजिमों ने वीरवार को मांगों को लेकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। मुलाजिम 24 दिनों से कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रबंधन को जिन मांगों संबंधी आदेश जारी हो चुके हैं, उन्हें भी लागू नहीं किया जा रहा। इसके चलते मुलाजिमों में रोष है। यहां तक कि कई बार मुलाजिम मांगें प्रबंधन के आगे भी रख चुके हैं, लेकिन हल नहीं हुआ। इस कारण उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। मुलाजिमों ने सुबह 9 बजे धरने की शुरुआत की।

कैंपस में रैली निकालने के बाद पीएयू गेट एक के बाहर प्रदर्शन करते हुए लगभग 15 मिनट तक रोड जाम किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर धरना हटाने की अपील की। इसके बाद मुलाजिम यहां से उठ गए और थापर हॉल के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के 1000 से ज्यादा मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. हरमीत सिंह किंगरा, इंप्लाइज यूनियन के प्रधान बलदेव वालिया और क्लास फोर यूनियन के कमल सिंह ने कहा कि मुलाजिमों की मांगें जल्दी हल न की तो भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर डॉ. हरमीत सिंह किंगरा, डॉ. केएस संघा, हरमिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, कमल सिंह बैठे।

मुलाजिमों की ये हैं मुख्य मांगें : 12 सालों से सीनियर असिस्टेंट की पोस्ट पर कई टीचर्स बैठे हैं। पंजाब सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक 4 साल के बाद प्रमोशन की जानी तय की गई है, लेकिन पीएयू में पिछले 12 सालों से उनकी प्रमोशन नहीं हुई। 9-7-2012 तक भर्ती हुए मुलाजिमों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, एएसआई से एएफओ की प्रमोशन के लिए पोस्टें बढ़ाना और क्वालिफिकेशन कम करना, लाइब्रेरी अटेंडेंट और मैट अटेंडेंट का लैब अटेंडेंट के आधार पर ग्रेड-पे 2400 रुपए करना, कोर्ट में केस जीत चुके लैब अटेंडेंट के केस को यूनिवर्सिटी में लागू करवाना, टेक्नीकल स्टाफ की भर्ती के लिए तजुर्बा कम करना, दफ्तरी और टेक्नीकल स्टाफ की तरक्की की असामियां भरवाना, डीपीएल कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे मुलाजिमों को पक्का करवाना, कार-जीप ड्राइवर की सुपरवाइजर की पोस्ट में बढ़ोतरी करवाना जैसी मांगें शामिल हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0