Homeपंजाब

पति ही बना अपनी पत्नी का कातिल :

पति ही बना अपनी पत्नी का कातिल :

पति ही बना अपनी पत्नी का कातिल : होली पर शराब पीने से रोका तो तार से पत्नी का गला घोंटकर की हत्या सिविल सिटी के दुर्गा माता मंदिर के नजदीक वार

एनएचएम्, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की स्ट्राइक से लोग परेशान
कांग्रेस पार्टी अपनी अंतर् कलह छोड़ विकास की तरफ दे ध्यान : योगेश गुप्ता काली
9 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग

पति ही बना अपनी पत्नी का कातिल : होली पर शराब पीने से रोका तो तार से पत्नी का गला घोंटकर की हत्या

सिविल सिटी के दुर्गा माता मंदिर के नजदीक वारदात

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सिविल सिटी स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास घर में शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर बच्चे को लेकर फरार हो गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मां को दी और फिर पुलिस को। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका लक्ष्मी (22) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। वहीं, आरोपी पति हरिशचंद्र के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
पुलिस को दिए बयानों में मृतका की मां क्रांति ने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी की लव मैरिज फैक्ट्री में सिलाई का काम करने वाले आरोपी हरीशचंद्र से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में घरेलू विवाद रहने लगा था, क्योंकि आरोपी शराब पीने का आदी था और पत्नी उसे रोकती थी। लक्ष्मी ने 6 महीने पहले भी आरोपी के खिलाफ चौकी में शिकायत दी थी, लेकिन तब समझौता हो गया था। इस दौरान उनके घर एक बेटा हुआ था, जोकि अब एक साल का है।

एक साल के बेटे को लेकर भाग निकला, देर रात काबू

होली के दिन हरीश ने अपने दोस्तों को घर बुलाया था, जोकि दूसरे कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पत्नी ने उसे रोका। इसके बाद आरोपी ने दूसरे कमरे में ले जाकर उससे मारपीट की और चार्जर की तार से उसका गला घोंट दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी ने अपने बेटे को उठाया और लेकर भाग गया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0