HomeHeath

पंजाब रोडवेज का चक्का जाम : लुधियाना में 300 बसों का चक्का जाम

पंजाब रोडवेज का चक्का जाम : लुधियाना में 300 बसों का चक्का जाम

पंजाब रोडवेज का चक्का जाम : लुधियाना में 300 बसों का चक्का जाम, प्राइवेट बसों से सफर काे मजबूर हुए यात्री लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   पंजाब

पंजाब में रोजाना हो रहे खाद्यान्न घोटालों को देखते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री को उनके पद से हटाया जाए..एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
लिप का सियासी ड्रामा : डीसी ऑफिस पर ताला जड़ने गए थे
रेखा माता मंदिर में फ्री मैडिकल चेकअप कैम्प लगवाया : राकेश भाटिया

पंजाब रोडवेज का चक्का जाम : लुधियाना में 300 बसों का चक्का जाम, प्राइवेट बसों से सफर काे मजबूर हुए यात्री

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

पंजाब रोडवेज एवं पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से लंबे समय से लबिंत चल रही मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल की गई। लुधियाना डिपो में तीन सौ बसों का चक्का जाम रहा। जबकि प्राइवेट बसों से यात्रियों ने सफर किया। हड़ताल के चलते पंजाब रोडवेज की 160 और पीआरटीसी की 140 बसें चक्का जाम रही। इस दौरान कर्मचारी संगठनों की ओर से बस स्टैंड के अंदर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और रोष प्रदर्शन किया गया। तीन दिन तक चलने वाली हड़ताल के पहले दिन सारे कर्मचारी, ड्राइवर एवं कंडक्टर हड़ताल में शामिल हुए।

कर्मचारियाें की हड़ताल के चलते बंद पड़ा लुधियाना बस स्टैंड 

लुधियाना डिपो में उपस्थिति को संबोधित करते हुए प्रदेश उपप्रधान सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह वड़ैच, गुरविंदर सिंह, जतिंदर कुमार, परमिंदर सिंह ने कहा कि सरकार को पिछले लंबे समय से अपनी मांगो संबंधी पत्र भेजा जा रहा है और अब दस मई को मांगो संबंधी हड़ताल का नोटिस मुख्यमंत्री पंजाब, ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब, सचिव ट्रांसपोर्ट, एमडी पीआरटीसी, डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब को भेजने के बावजूद ई बैठक नहीं बुलाई गई और न ही मामले का हल निकाला गया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0