Homeपंजाबकोरोनावायरस

पंजाब अधिकार यात्रा में अतुल कपूर अपनी टीम के साथ होंगे शामिल

पंजाब अधिकार यात्रा में मिल रहा बड़ी गिनती में किसान जथेबंदियो साथ

पंजाब अधिकार यात्रा में अतुल कपूर अपनी टीम के साथ होंगे शामिल

लोक इंसाफ पार्टी द्वारा किसानों के हक में निकाली जा रही पंजाब अधिकार यात्रा में अतुल कपूर अपनी टीम के साथ होंगे शामिल पंजाब अधिकार यात्रा में मिल

वृन्दावन धाम बना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर : प्रधान अमन जैन
जिला टास्क फोर्स कमेटी ने मुक्त कराये 4 बाल श्रमिक : दिनेश कुमार
जिला स्तरीय प्रोग्राम में मंत्री आशु ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम की शुरुआत की

लोक इंसाफ पार्टी द्वारा किसानों के हक में निकाली जा रही पंजाब अधिकार यात्रा में अतुल कपूर अपनी टीम के साथ होंगे शामिल

पंजाब अधिकार यात्रा में मिल रहा बड़ी गिनती में किसान जथेबंदियो साथ

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी अतुल कपूर ने बताया कि लोक इंसाफ पार्टी पंजाब के हक में साड्डा खेत, साड्डा पाणी, साड्डा हक यात्रा 16 नवंबर से चार दिवसीय यात्रा शुरू हो चुकी है जो 19 नवंबर को चंडीगढ़ में समाप्त होगी। इस चार दिवसीय यात्रा के बाद 19 नवंबर को ही इस मुद्दे पर पार्टी विधानसभा में लोगो द्वारा साइन की गई पिटीशन दायर करेगी। अतुल कपूर 18 और 19 नवम्बर को अपनी टीम सहित कारो के काफ्ले सहित यात्रा में शामिल होंगे। उनके साथ टीम के टोनी बक्शी, अमित मेहता, हरपाल सिंह, सुधाकर चौधरी, बंटी, सतीश कुमार एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता यात्रा में विशेष तौर पर शामिल होंगे।

यात्रा की कमान लिप प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस संभाल रहे है।  जैसे पहले किसानो के हक़ के लिए 300 किलोमीटर साईकल यात्रा निकली गई थी उसी प्रकार पंजाब के हको पानी बिल के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। तह लक्ष के मुताबिक 21लाख दस्तखत करा विधानसभा में पटीशन दायर होगी जिसका लोगो द्वारा बड़ा समर्थन मिल रहा है।लोक इन्साफ पार्टी का पंजाब के हको के लिए निकाली जा रही यात्रा का लोग बड़े स्तर पर स्वागत कर रहे है। 

पंजाब अधिकार यात्रा का रूट इस प्रकार चल रहा 

अतुल कपूर ने बताया कि पंजाब अधिकार यात्रा 16 नवम्बर को हरिके पतन से चलकर मखु, फिरोजपुर कोट ईसे खा, धर्मकोट से मोगा में विश्राम किया। 
17 नवम्बर आज मोगे से चलकर निहाल सिंह वाला, बागा पुराना, मुदकी, फरीदकोट, सादिक, श्री मुक्तसर साहिब, गिद्धड़वाहा, बठिण्डा, तख्त श्री दमदमा साहिब से होती हुई साबो की तलवंडी में रात विश्राम करेंगे। 
18 नवम्बर को तख्त श्री दमदमा साहिब से चलकर मनसा, बरनाला, धनौला, श्री मस्तुआना साहिब, संगरूर, भवानीगढ़ से पटियाला विश्राम करेंगे। 
19 नवम्बर पटियाला से चलकर पंजाबी यूनिवर्स्टी, बहादुरगढ़, राजपुरा, बनूड़, मोहाली, चंडीगढ़ में पंजाब अधिकार यात्रा समाप्त होगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0