Homeहरियाणा

करनाल पहुंचे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार :

करनाल पहुंचे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार :

करनाल पहुंचे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार : बोले- 19 मार्च को करेंगे रैली, हरियाणा के कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा, भारत जोड़ो यात्रा का किया समर्थन करनाल :

पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का देहांत
शिअद विधायक मनप्रीत अयाली समेत कई बिल्डर्स एवं कालोनाइजरों पर इनकम टैक्स के छापे
14 महीने बाद तीनों कृषि कानून वापस :

करनाल पहुंचे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार : बोले- 19 मार्च को करेंगे रैली, हरियाणा के कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा, भारत जोड़ो यात्रा का किया समर्थन

करनाल : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

हरियाणा के करनाल में सोमवार शाम को एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा के आवास पर मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में पवार ने बताया कि करनाल में एनसीपी 19 मार्च को रैली करने जा रही है। अभी इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा आकर उन्हें बहुत खुशी हुई।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शरद पवार ने कहा कि जहां से भी राहुल गांधी की यात्रा निकली उन्होंने अपने सूत्रों से उसके विषय में जानकारी ली थी। राहुल गांधी को लोगों का बड़ा समर्थन मिला है। कई सालों से राजनीति के क्षेत्र में राहुल गांधी के विषय में जो बातें कही जाती आ रही है, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

हरियाणा मेंएनसीपी लड़ेगी चुनाव

एनसीपी हरियाणा में चुनाव लड़ेगी या नहीं, इस सवाल पर पवार ने कहा कि हरियाणा में उनकी पार्टी जरूर चुनाव लड़ेगी। सभी सीटों पर न सही, लेकिन कुछ सीटों पर जरूर हाथ आजमाएगी। 19 मार्च को करनाल मेंएनसीपी बड़ी रैली करने जा रही है।। जिसको लेकर पार्टी के सभी साथी कार्य कर रहे है। इस रैली में पूरे हरियाणा के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0