Homeपंजाब

ऑटो गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 25 वारदाते की हल

ऑटो गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 25 वारदाते की हल

गिरफ्तारी : ऑटो गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 25 वारदाते की हल, गड्‌ढे से झटका लगते ही निकाल लेते थे पर्स, मोबाइल  लुधियाना : (पी9 ब

पंजाब में नाइट कर्फ्यू अब 6 बजे से
कोरोना अपडेट : पहली बार एक दिन में 571 केस, होम आइसोलेशन में पहली मौत
रेलवे Vs गलाडा विवाद सुलझा :

गिरफ्तारी : ऑटो गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 25 वारदाते की हल, गड्‌ढे से झटका लगते ही निकाल लेते थे पर्स, मोबाइल 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

आरोपियों के बारे में जानकारी देती पुलिस व उनसे बरामद मोबाइल।

सवारियां बैठाकर जानबूझकर खड्डे से ऑटो निकालने पर झटका लगते ही तीन सेकेंड में पर्स व मोबाइल चुराने वाले ऑटो गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल व दो ऑटो बरामद किए है। थाना मोती नगर की पुलिस ने गांव लोहारा के दिलबाग सिंह, शेरपुर कलां के दीपक सिंह और बाबा गज्जा जैन कॉलोनी के राजन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसीपी सुरिंदर मोहन ने बताया कि एएसआई रणधीर सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपियों द्वारा सवारियों को ऑटो में बैठा लिया जाता है। जिसके बाद रास्ते में उनके मोबाइल व नकदी चुरा ली जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शेरपुर खुर्द में रेड करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात के समय एक ही सवारी को बैठाते थे- तीनों आरोपी दोस्त हैं। आरोपी दिलबाग की उम्र 50 साल और बाकी दो आरोपी 22 साल के हैं। दिलबाग व दीपक पर पहले भी साहनेवाल में झपटमारी के दो मामले दर्ज हैं। दिलबाग के पास अपना ऑटो था, जबकि राजन किराए पर लेकर दूसरा ऑटो चलाता था। वे रोजाना ऑटो बदलकर वारदातें करते थे। आरोपियों ने बताया कि वह वारदात के समय एक ही सवारी को ऑटो में बैठाते थे।

पहले की प्रेक्टिस, ट्रेंड होने पर करने लगे लूट- आरोपियों ने पहले तेजी से मोबाइल निकालने की प्रेक्टिस की। ट्रेंड होने पर वारदातें करने लगे। वारदात के दौरान एक आरोपी ऑटो चलाता था। जबकि दो आरोपी सवारी के आसपास बैठ जाते थे। वह जानबूझकर खड्डे से ऑटो निकालते थे। झटका लगते ही तीन सेकेंड में सवारी की जेब से नकदी व मोबाइल चुरा लेते। वह अब तक 25 से अधिक वारदातें कर चुके हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0