आप ने 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की : पंजाब में आप ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कुंवर विजय प्रताप अमृतसर उत्तरी से लड़ेंगे चुनाव, दूस
आप ने 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की : पंजाब में आप ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कुंवर विजय प्रताप अमृतसर उत्तरी से लड़ेंगे चुनाव, दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को भी टिकट
चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप और सेवामुक्त डीएसपी बलकार सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सिंगर अनमोल गगन मान और बलकार सिद्धू को भी उम्मीदवार बना दिया गया है।
वहीं, दूसरी पार्टियों से आए दलजीत ग्रेवाल भोला, मदन लाल बग्गा, मनविंदर ग्यासपुरा और कुलवंत सिद्धू को भी टिकट दे दी गई है। इससे पहले आम आदमी पार्टी 10 मौजूदा विधायकों को टिकट दे चुकी है। अब तक आप 40 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
खरड़ से मौजूदा एमएलए संधू का पत्ता साफ
आम आदमी पार्टी ने खरड़ से मौजूदा विधायक कंवर संधू का पत्ता साफ कर दिया है। खरड़ से संधू की जगह सिंगर अनमोल गगन मान को टिकट दे दी गई है। कंवर संधू काफी समय से आप की गतिविधियों से दूर हैं। कुछ दिन पहले वह पंजाब की कांग्रेस सरकार के सीएम चरणजीत चन्नी के साथ भी नजर आए थे। जिसके बाद उनके कांग्रेस जॉइन करने के कयास लग रहे थे।
किसे कहां से मिली टिकट
विभूति शर्मा – पठानकोट, रमन बहल- गुरदासपुर, शमशेर सिंह – दीनानगर, जगरूप सिंह सेखवां – कादियां, शैरी कलसी – बटाला, बलबीर पन्नू – फतेहगढ़ चूड़ियां, कुंवर विजय प्रताप – अमृतसर नॉर्थ, डॉ. इंद्रबीर निज्झर- अमृतसर साउथ, लालजीत भुल्लर – पट्टी, बलकार सिंह – करतारपुर
डॉ. रवजोत – शाम चौरासी, ललित मोहन बल्लू पाठक – नवांशहर, अनमोल गगन मान – खरड़
दलजीत भोला ग्रेवाल – लुधियाना ईस्ट, कुलवंत सिद्धू – आत्म नगर, मनविंदर ग्यासपुरा – पायल
नरेश कटारिया – जीरा, जगदीप काका बराड़ – श्री मुक्तसर साहिब, गुरदित्त सेखों – फरीदकोट
बलकार सिद्धू – रामपुरा फूल, नीना मित्तल – राजपुरा, हरमीत पठानमाजरा – सनौर, समाना – चेतन सिंह, लुधियाना नॉर्थ – मदन लाल बग्गा, गिल – जीवन सिंह संगोवाल, लंबी गुरमीत सिंह खुडि्डयां
गुरलाल घनौर – घनौर, लाभ सिंह उगोके – भदौड़, लाल चंद कटारूचक – भोआ, हरभजन सिंह ईटीओ – जंडियाला।
पहले 10 विधायकों को दी टिकट
आम आदमी पार्टी ने एक महीने पहले 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें सभी पार्टी के मौजूदा विधायक हैं। उस लिस्ट के मुताबिक, जयकिशन रोड़ी गढ़शंकर, सर्वजीत कौर मानूके जगराओं, मनजीत बिलासपुर निहाल सिंह वाला, कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा, बलजिंदर कौर तलवंडी साबो, प्रिंसिपल बुधराम बुढलाडा, हरपाल सिंह चीमा दिड़बा, अमन अरोड़ा सुनाम, गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला और कुलवंत पंडौरी महलकलां विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।

COMMENTS