Homeपंजाब

भाजपा उमीदवार एडवोकट हनीश गुप्ता ने आहलुवाल कलोनी में नया चुनाव प्रचार दफ्तर खोला

भाजपा उमीदवार एडवोकट हनीश गुप्ता ने आहलुवाल कलोनी में नया चुनाव प्रचार दफ्तर खोला

भाजपा उमीदवार एडवोकट हनीश गुप्ता ने आहलुवाल कलोनी में नया चुनाव प्रचार दफ्तर खोला  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  नगर निगम लुधियाना से भा

सुधांशु मैनी द्वारा रेलवे में एक नई क्रांति पैदा की
चंडीगढ़ बॉर्डर पर फिर स्तिथि तनावपूर्ण :
पंजाब में टैक्स चोरों पर 15.37 करोड़ जुर्माना लगाया :

भाजपा उमीदवार एडवोकट हनीश गुप्ता ने आहलुवाल कलोनी में नया चुनाव प्रचार दफ्तर खोला 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

नगर निगम लुधियाना से भाजपा ने वार्ड न. 22 से पड़े लिखे सुजवान बेदाग़ छवि बुलंद इरादे कर्मठ ईमानदार लोगो के दिलो पर राज करने वाले एडवोकेट हनीश गुप्ता को मैदान में उतारा है। जिन्होंने चुनाव प्रचार के लिए बनाये दफ्तर का उद्धघाटन भाजपा दिहाती प्रधान रविंदर सिंह संगोवाल और उनके साथ पूर्व चेयरमैन वेरका प्लांट अजमेर सिंह भागपुर एवं आप से भाजपा में शामिल हुए परमिंदर सिंह पप्पू ने सांझे तोर पर उद्धघाटन किया। भाजपा दिहाती प्रधान रविंदर सिंह संगोवाल ने कहा पंजाब का वोटर आम आदमी सरकार बना कर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। पंजाब की जनता ने पहले अकाली सरकार फिर कांग्रेस सरकार से दुखी होकर आम आदमी की सरकार को इस लिए चुना था की पिछली सरकारो ने पंजाब को लूट कर जो करजाई किया है ये बदलाव की सरकार लाकर पंजाब को कर्जा मुक्त करवाएगी पर इन्होने पहली सरकारो से भी ज्यादा पंजाब पर कर्जा चढ़ा दिया। अब जनता इनसे छुटकारा चाहती है। पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी को सबक सिखाने के लिए उतावली है जो आने वाली 21 तारीख को इसका जवाब मिल जायेगा। आप सरकार ने सरकार बनाने के कुछ समय पश्चात ही 2 रुपय किलो आटा दाल वाली स्कीम बंद कर दी थी। अब जो गरीब जनता को कनक दी जा रही है वह केन्द्र में मोदी सरकार की तरफ से दी जा रही है। जोकि बिलकुल मुफत है। लोक भलाई की दो दर्जन के करीब लोक भलाई की स्कीमें मोदी सरकार की तरफ से दी जा रही है। 

इस मोके भाजपा उमीदवार एडवोकेट हनीश गुप्ता ने कहा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विश्कर्मा स्कीम के तहत जहां 18 साल से अधिक हर एक नागरिक इसका लाभ ले सकता है। जिसमे दो दर्जन के करीब कोर्स के इलावा तीस हजार तक की औजार किट दी जाती है शामिल है। जिससे वह मेहनत कर अपने परिवार का भरण पोषण भली भांति कर सकता है। इस मोके पर पूर्व चेयरमैन वेरका प्लांट अजमेर सिंह भागपुर एवं आप से भाजपा में शामिल हुए परमिंदर सिंह पप्पू, महिला मोर्चा की प्रधान सानिया शर्मा तथा श्री जैन साहिब विशेष तोर पर शामिल हुए। एडवोकेट हनीश गुप्ता ने आए हुए सभी मेहमानो का तह दिल से धन्यवाद किया। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0