Homeपंजाब

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने राज्य भर में किया जीएसटी की काली ड्राइव के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने राज्य भर में किया जीएसटी की काली ड्राइव के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

जीएसटी विभाग ने दस दिनों के अंदर व्यापारियों को तंग करना नहीं बंद किया तो राज्य भर में होंगे रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा और अग्रवाल लुधियाना : (रवि

ਟੀਮ ਇੰਡੀਆ ਟੀ ਟਵੈਂਟੀ ਮੈਚ ਜਿੱਤ ਕੇ ਭਾਰਤ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰੇਗੀ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ
वूमेन्स डे पर महिला किसानों की हुंकार :
भाजपा उमीदवार एडवोकट हनीश गुप्ता ने आहलुवाल कलोनी में नया चुनाव प्रचार दफ्तर खोला

जीएसटी विभाग ने दस दिनों के अंदर व्यापारियों को तंग करना नहीं बंद किया तो राज्य भर में होंगे रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा और अग्रवाल

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने राज्य भर में हो रही राज्य जीएसटी विभाग द्वारा धक्केशाही के विरुद्ध में रोष प्रदर्शन किया। लुधियाना में भी इसका असर देखने को मिला। व्यापार मंडल के जिला मुख्य दफ्तर माता रानी चौक में व्यापारी नेताओं ने बैठक कर धरने की और रूख किया। धरना व्यापार मंडल के राज्य महासचिव सुनील मेहरा, उपाध्यक्ष पवन लहर, जिला प्रधान परवीन गोयल, महामंत्री परवीन शर्मा और आयुष अग्रवाल की अगुवाही में किया गया। इन नेताओं ने कहा कि किसानों की तरह अब इनके पास भी रोष प्रदर्शन का ही रास्ता बचा है। व्यापारी नेताओ ने कहा कि एक तरफ़ केंद्र सरकार जीएसटी कलेक्शन में 6 प्रतिशत इजाफ़े को लेकर के ख़ुश है  और पंजाब राज्य का जीएसटी संग्रह भी पिछले साल के मुक़ाबले 7 प्रतिशत बढ़ा है। इसका साफ़ साफ़ संकेत ये है के राज्य भर के व्यापारी राज्य की ख़स्ता क़ानून व्यवस्था के बावजूद दिन रात कड़ी मेहनत कर राज्य के कर संग्रह को बढ़ाने में सरकार का साथ दे रही है तो सरकार क्यों डोर -टू -डोर व्यापारियों को जा के परेशान कर रही है। जब इन नेताओं ने विभाग के नुमाइंदों से बात की तो उन्होंने बताया की विभाग इसे “अवेयरनेस ड्राइव” का नाम दे रहा है। जब की ज़मीनी हकीकत कुछ और है। इन नेताओं ने बताया कि विभाग के कुछ अधिकारी दुकानों में ग्राहक के रूप में जा के बिना शोकॉज नोटिस के रेड मार रहे है। इन नेताओं ने भगवंत मान सरकार के उस वायदे की याद दिलाते हुए कहा कि एक तरफ़ मुख्यमंत्री “इन्वेस्ट पंजाब” और “ईज़ ऑफ़ बिज़नेस” की बात करते हैं और दूसरी और व्यापारियों की अफसरशाही का शिकार भी बना रहे है। पहले ही पंजाब में कइयों व्यापारियों ने  पंजाब सरकार की व्यापार विरोधी नीत्यों के कारण दूसरे राज्यों की और रूख करना शुरू कर दिया है और पिछले एक साल में राज्य  ने ₹2 लाख करोड़ का व्यापार खोया है और अब राजस्थान समिट में ही कई पंजाब के व्यापारी वहाँ निवेश करने में रुचि दिखा रहे है। ऐसे में त्योहारों के समय छोटी व्यापारी को तंग कर छोटी क़ीमत के माल को सीज नहीं करना चाहिए। वैसे भी सब रिकॉर्ड जीएसटी पोर्टल पर आने के बाद राज्य जीएसटी विभाग को डोर-टू-डोर रेड मारने की आवश्यकता ही क्यों पड़ी। व्यापारी नेताओं ने कहा कि पहले ही पंजाब की ख़स्ता क़ानून व्यवस्था , रोज़ाना किसानों द्वारा धरने प्रदर्शन (कभी रोड तो कबी रेल बंद) के कारण व्यापार में हो रही दिक्कत , पंजाब के बड़े व्यापारी शहर लुधियाना में दिन दिहाड़े लूट पाट, साइबर फ्रॉड, शिकतकर्ता की एफ.आई.आर ना रजिस्टर होना राज्य में खास कर के लुधियाना में जंगल राज को दर्शाता है। इस जंगल राज के कारण राज्य 60 हज़ार से अधिक व्यापार दूसरे राज्यो को जा चुका है और जो बचे हैं उन्हें सरकार और जीएसटी विभाग के अफसरशाही की मार झेलनी पड़ रही है। 

इन नेताओं ने कहा कि यदि दस दिनों के अंदर अंदर व्यापारियों को बिना वजह परेशान करने वाली यह “काली ड्राइव” बंद ना की गई तो जल्द ही राज्य भर में जीएसटी विभागों का घेराव किया जाएगा। इस मौके अरविंद जैन, अमित गोयल, रविन्द्र सिंह, उमेश सोनी, पवन कुमार, राजेश कश्यप व अन्य व्यापारी एसोसिएशन के नुमाइंदे भी मजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0