Homeपंजाब

महालक्ष्मी व्रत पूर्ण करने से देवी लक्ष्मी धन के भंडार …..

महालक्ष्मी व्रत पूर्ण करने से देवी लक्ष्मी धन के भंडार …..

महालक्ष्मी व्रत पूर्ण करने से देवी लक्ष्मी धन के भंडार भरे रहने का आशीर्वाद देती हैं : अमन जैन/ऋषि जैन/अनुज मदान मंगलवार मंगल उत्सव के उपल्क्ष में

जाली पत्रकार और पुलिसकर्मी बनकर लोगों को लूटने वाला गिरोह काबू
धार्मिक यात्राएं मानव मन को भटकने से रोक कर आपसी भाईचारा बढ़ाती हैं : एडवोकेट बिक्रम सिद्धू
शिक्षक दिवस पर एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल ने अध्यापको को किया सन्मानित : बलराज भसीन

महालक्ष्मी व्रत पूर्ण करने से देवी लक्ष्मी धन के भंडार भरे रहने का आशीर्वाद देती हैं : अमन जैन/ऋषि जैन/अनुज मदान

मंगलवार मंगल उत्सव के उपल्क्ष में मंदिर संगत द्वारा सामूहिक 4494 संख्या श्री हनुमान चालीसा पाठ हुए पूर्ण : सौरव जैन

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

हैबोवाल कलां शंकराचार्य नगर हैबोवाल में स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। प्रातः मंदिर में श्रंखलाबद्ध 1216वां हवन यज्ञ यजमान श्री लक्ष्मण जी के परिवार द्वारा किया गया।मंदिर प्रांगण में श्रंखलाबद्ध 1216वां हवन यज्ञ हुआ संपूर्ण। विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए सौभागशाली परिवार द्वारा पूर्ण आहुतियाँ डाली गई। हवन यज्ञ को मंदिर के आचार्य पंडित विष्णु जी, पंडित देवी दयाल जी, पंडित रामजी, पंडित संजय जी, पंडित सुरेश जी, पंडित नारायण जी द्वारा पूर्ण बहुमत विधिविधान के साथ पूर्ण कराया गया। संध्या चौंकी के अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक लव राज अटवाल व पार्टी (लुधियाना) पंजाब ने अपने भजनों के माध्यम से हाजिरी लगा कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। संध्या चौंकी के अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे ज्योति चोपड़ा, इंदु खुराना व समस्त परिवार “मां कालका माई दा “सब भगतो का मंदिर प्रधान अमन जैन व सरप्रस्त ऋषि जैन, मुख्य सेवक अनुज मदान, मुख्य सेवक सोम नाथ मर्कन, मुख्य सेवक सौरव जैन, मुख्य सेवक ज्योति गुप्ता, मुख्य सेवक अरविंद कुमार द्वारा सम्मान किया गया। मंदिर में आने वाले मुख्य मेहमानों का मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्वागत कर उन्हे मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। श्री रामायण यज्ञ लड़ीवार श्री अमृतवाणी पाठ श्री राम शरणम् किचलू नगर से सिद्ध पीठ महाबली संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में संपूर्ण हुआ। मंदिर में भगति की लहर देखने को मिली। दूर दूर से प्रभु श्री राम जी के भगत (संगत) आई और सब ने आशीर्वाद लिया।

अमन जैन, अनुज मदान ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि अगर विधिपूर्वक और श्रद्धा से महालक्ष्मी व्रत पूर्ण किया जाए तो देवी लक्ष्मी धन के भंडार हमेशा भरे रहने का आशीर्वाद देती है।

ऋषि जैन ने कहा कि महालक्ष्मी व्रत धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि महालक्ष्मी व्रत करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।

सौरव जैन ने कहा की महालक्ष्मी व्रत 16 दिनों तक रखा जाता है। इस अवधि के दौरान रोजाना मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक उपासना की जाती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना की जाती है। इस व्रत के अंतिम दिन उद्यापन किया जाता है।

इस अवसर पर अमन जैन, ऋषि जैन, अनुज मदान, सोमनाथ मर्कन, सौरव जैन, ज्योति गुप्ता, अरविन्द टिल्लू, राहुल हांडा, सुनील कैटर, दीपक घई, नरिंदर नथानी, संदीप पब्बी, रोहित डंग, भारती सोनी, विश्ववनाथ सेठी, वेद लूथरा, संदीप धिमझा, अनिल जैन, सनी सतीझा, प्रतीक सोहर, विवेक शर्मा, सतनाम, गीतान्श गांधी, देवांश जैन, कुमार शंकर, विक्रम गुप्ता, राजिंदर गुप्ता, अश्वनी मग्गू, कुमार गौरव, भूपिंदर सिंह, कुणाल प्रणामी, योगेश मोदगिल, कशिश गुप्ता,गोविंद धुत्ती आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0