Homeपंजाब

सिमरनजीत सिंह मान का कंगना रनौत पर दिया बयान बेहद शर्मनाक : पुरी

सिमरनजीत सिंह मान का कंगना रनौत पर दिया बयान बेहद शर्मनाक : पुरी

सिमरनजीत सिंह मान का कंगना रनौत पर दिया बयान बेहद शर्मनाक : पुरी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : शिव सेना युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते ह

दशहरा महोत्सव का हेमराज अग्रवाल को दिया निमंत्रण : बाल किशन वर्मा
राष्ट्रवादी हिन्दू नेताओं की सुरक्षा की ध्यान दे पंजाब सरकार : विशाल मदान
शिवसेना शिरोमणि करेगी शक्ति प्रदर्शन : विशाल मदान

सिमरनजीत सिंह मान का कंगना रनौत पर दिया बयान बेहद शर्मनाक : पुरी

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

शिव सेना युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी पुरी और राष्ट्रीय चेयरमैन एसडी पुरी ने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान ने बीजेपी की महिला सांसद कंगना रनौत को लेकर जो बयान दिया है, वह बेहद शर्मनाक है. पुरी ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में किसी महिला पर इस तरह का अश्लील बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जो बर्दाश्त से बाहर है. उन्होंने कहा कि देश की सभी महिलाएं कंगना के साथ हैं और वो कंगना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। पुरी ने कहा कि भारत जैसे पवित्र देश में महिलाओं को हर जगह बराबर सम्मान मिलता है, देश में महिला शक्ति हर जगह विराजमान है, चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो,उनका हर जगह योगदान होता है, महिलाओं को हर रूप में देखा और सम्मान दिया जाता है। वे अपना हर रूप बखूबी निभाती हैं और समाज को अच्छा स्वास्थ्य देती हैं। पुरी ने कहा कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और कहा कि मान जैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए तांकि कोई भी इस तरह का बयान ना दे सके।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0