देवशयनी एकादशी पर भगवान श्री राधा गोविंद जी की विधि विधान के साथ की गई पूजा, अभिषेक व हवन यज्ञ: ऋषि जैन/अनुज मदान/सौरव जैन मंगलवार मंगल उत्सव व दे
देवशयनी एकादशी पर भगवान श्री राधा गोविंद जी की विधि विधान के साथ की गई पूजा, अभिषेक व हवन यज्ञ: ऋषि जैन/अनुज मदान/सौरव जैन
मंगलवार मंगल उत्सव व देवशयनी एकादशी के उपल्क्ष में मंदिर संगत द्वारा सामूहिक 2383 संख्या श्री हनुमान चालीसा पाठ हुए पूर्ण
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

हवन यज्ञ में हजारी लगवाते मुख्य यजमान परिवार व समस्त संगत
हैबोवाल कलां शंकराचार्य नगर हैबोवाल में स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया।इसके अतिरिक्त ऋषि जैन,अनुज मदान,सौरव जैन मुख्य रूप से उपस्थित हुए।प्रातः मंदिर में श्रंखलाबद्ध 1202 वां हवन यज्ञ मुख्य जजमान श्रीमति कुलजीत कौर, सरदार अमृत सिंह, संदीप पब्बी के परिवार परिवार द्वारा किया गया। विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए सौभागशाली परिवार द्वारा पूर्ण आहुतियाँ डाली गई। हवन यज्ञ को मंदिर के आचार्य पंडित विष्णु जी, पंडित देवी दयाल जी, पंडित रामजी, पंडित संजय जी, पंडित सुरेश जी, पंडित नारायण जी द्वारा पूर्ण विधिविधान के साथ पूर्ण कराया गया। पंजाब प्रसिद्ध भजन गायक सागर गिल जी द्वारा हजारी लगाई गए, मैने मोहन को पुकारा वो आता होगा…भजन से संगत को भावुक कर दिया। संध्या चौंकी के अवसर पर तमना बुधिराजा, आशा जैन, अनुज मदान, ऋषि जैन, शंकर कुमार, अरविंद कुमार ने भजनों के माध्यम से पवित्र दरबार के समक्ष अपने भजनों के माध्यम से हाजिरी लगा कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। सौरव जैन, अनुज मदान ने कहा कि दरबार में हर मंगलवार श्री हनुमान चालीसा के पाठ समस्त संगत द्वारा किए जाते है और एक साल में सवा लाख पाठ करने का संकल्प लिया गया है। एकादशी का उपवास से समस्त पाप दूर हो जाते हैं और व्यक्ति पारिवारिक सुख पाता है। देवशयनी एकादशी का व्रत करने से सिद्धि प्राप्त होती है। यह व्रत सभी उपद्रवों को शांत कर सुखी बनाता है। अमन जैन, ऋषि जैन ने कहा की हर मंगलवार भक्त भगवान श्री बालाजी महाराज जी के समक्ष अपनी अर्जी लगाते है व पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी करता रहता है, वह जीवन में कभी भी संकटों से नहीं घिरता और उसके जीवन में धन और समृद्धि बनी रहती है। मंदिर में आने वाले मुख्य मेहमानों का मंदिर प्रधान अमन जैन, सरप्रस्त ऋषि जैन, मुख्य सेवक अनुज मदान, मुख्य सेवक सौरव जैन, अरविंद कुमार, संदीप पब्बी, संदीप बड़वार, कुमार शंकर, हर्ष जम्भ, नवीन कुमार, भारत सचदेवा द्वारा स्वागत कर उन्हे मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
संध्या चौंकी पर सभी दरबारों में भोग लगाया गया व सभी भक्तों पर मेहंदीपुर श्री बालाजी जी के पवित्र जल का छिड़काव किया गया व पवित्र झंडा लहराया गया। श्री हनुमान चालीसा के उपरांत संध्या चौंकी को विराम दिया गया।इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, अरविन्द टिल्लू, संदीप पब्बी, राहुल ऑप्टिकल, सुनील कैटर, नवीन सचदेवा, कृष्ण चावला, संजीव नरूला, नरिंदर नथानी, दीपक घई, अमित कपूर, भारती सोनी, विश्ववनाथ सेठी, वेद लूथरा, अश्वनी मग्गू, दवांश जैन, विक्रम कुमार, प्रतीक सोहर, सन्नी सतीझा, विवेक कुमार, मनी कुमार आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS