Homeपंजाब

मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी व श्री राधा गोविंद जी की हुई मूर्ति स्थापना

मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी व श्री राधा गोविंद जी की हुई मूर्ति स्थापना

 सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी भक्तो को देंगे आशीर्वाद : अमन/ऋषि/अनुज मदान  मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी

बेकाबू कोरोना : न शव ढोने को एंबुलेंस, न चिताएं जलाने को जगह
7 myths uncovered about music videos
एकता रामलीला दशहरा कमेटी ने 19 वी रामलीला……

 सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी भक्तो को देंगे आशीर्वाद : अमन/ऋषि/अनुज मदान 

मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी व श्री राधा गोविंद जी की हुई मूर्ति स्थापना

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

हैबोवाल कलां शंकराचार्य नगर हैबोवाल में स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में आज बड़ी विधि पूर्वक श्री लक्ष्मी नारायण दरबार व श्री ठाकुर जी के निमित पूजा, अभिषेक व हवन यज्ञ हुआ।मंदिर प्रांगण में सारी संगत ने बड़ी शारदा के साथ दर्शन किए। पूजा अर्चना प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में आयोजन की गई। श्री लक्ष्मी नारायण जी के स्वरूप व श्री ठाकुर जी का स्वरूप आज मंदिर में हुआ स्थापित। मुख्य यजमान रंजना रमेश अरोड़ा, पुनीत अरोड़ा, कुमकुम अरोड़ा, गीतांश अरोड़ा, प्रियांश अरोड़ा,अमन जैन सलोनी जैन ,सौरव जैन रमिला जैन, अनुज मदान सभी परिवारो को सेवा का सोभगय मिला। पूजा में जैन परिवार से आशा जैन, नीलू तागड़ी, तमन्ना हीना बुधिराजा, एकता बुधिराजा, नरेंद्र नथनी व अरविंद कुमार भी उपस्थित हुए। मंदिर के मुख्य आचार्य वेद पाठी परम आदरणीय आचार्य श्री कृष्ण पाल शास्त्री (वेद पाठी), पंडित श्री कमल कौशिक, पंडित सौरव शर्मा, पंडित अंकित मिश्र, पंडित अशोक कुमार शर्मा, पंडित श्री चंदन शर्मा, पंडित श्री देवी दयाल शर्मा, पंडित श्री विष्णु प्रसाद, परम आदरणीय श्री वेद पाठी जी द्वारा पूजा अर्चना की गई। पुनीत कुमकुम अरोड़ा ने कहा की हम सोभागय शाली है जो आज प्रभु की पूजा अर्चना व भगवान लक्ष्मी नारायण जी की मूर्ति स्थापना करने का सोभगाय हमारे परिवार को मिला। माता पिता जी के आशीर्वाद से सब संभव होता है, इस नेक सोच का सारा श्रेह मेरे माता पिता रंजना रमेश अरोड़ा जी को जाता है। प्रधान अमन जैन व अनुज मदान ने कहा कि मां देवी लक्ष्मी धन, समृद्धि और वैभव की देवी हैं, जबकि भगवान विष्णु रक्षक और जगत के पालनकर्ता हैं। श्री लक्ष्मी नारायण की संयुक्त पूजा न केवल आर्थिक समृद्धि लाती है, बल्कि नौकरी और व्यवसाय में भी सफलता दिलाती है। पितरों के मोक्ष के लिए भी भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की पूजा अर्चना की जाती है। गुरुवार भगवान विष्णु जी को समर्पित किया गया है और गुरुवार को ही मंदिर में प्रभु ने सब को दर्शन दिए। सरप्रस्त ऋषि जैन ने कहा की हर महीने दो बार एकादशी आती है शुक्ल व कृष्ण पक्ष, दोनो एकादशी पर मंदिर प्रांगण में बड़ी विधि के साथ श्री ठाकुर जी की पूजा अर्चना व अभिषेक किया जाता है। इस अवसर पर सौरव रमिला जैन ने कहा कि भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा से धन, समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है। पूर्णिमा पर हमे भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाने के लिए उपवास करना चाइए। मंगलवार मंगल उत्सव के उपल्क्ष में मंदिर संगत द्वारा सामूहिक 2539 संख्या श्री हनुमान चालीसा पाठ हुए पूर्ण। सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन हुआ। मंदिर में श्रंखलाबद्ध 1201 वां हवन यज्ञ मुख्य यजमानों के परिवार द्वारा किया गया। विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए सौभागशाली परिवार द्वारा पूर्ण आहुतियाँ डाली गई। भजन संध्या में पंडित विशाल शास्त्री जी ने अपने मुखरविद से गुणगान किया। इस अवसर पर रंजना अरोड़ा, पुनीत कुमकुम अरोड़ा, गीतांश, प्रियांश,अमन जैन, ऋषि जैन, अनुज मदान सौरव जैन, अरविंद कुमार, नरेंद्र नथानी, गीताँश गांधी, वरिंदर कुमार, आशा जैन, तमन्ना बुधिराजा, एकता बुधिराजा, भारती सोनी, लता सोनी, वेद लूथरा, बी के बेदी, वीना मेहरा, हीना हैप्पी बुधिराजा, सीमा, मोहित रामपाल आदि शामिल हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0