Homeपंजाब

श्री बालाजी महाराज जी का सिद्व दरबार जहां श्री बालाजी जी के……

श्री बालाजी महाराज जी का सिद्व दरबार जहां श्री बालाजी जी के……

श्री बालाजी महाराज जी का सिद्व दरबार जहां श्री बालाजी जी के समक्ष भक्त लगाते है अपनी अर्जी : अमन ऋषि जैन/अनुज मदान मंगलवार मंदिर की समस्त संगत द्व

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स व बचपन बचाओ आंदोलन ने मुक्त कराए 11 बच्चे
सांसद संजीव अरोड़ा ने एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव से की मुलाकात
प्राइवेट हॉस्पिटलों की लूट खसूट पर ध्यान दे सरकार : राजन राणा

श्री बालाजी महाराज जी का सिद्व दरबार जहां श्री बालाजी जी के समक्ष भक्त लगाते है अपनी अर्जी : अमन ऋषि जैन/अनुज मदान

मंगलवार मंदिर की समस्त संगत द्वारा सामूहिक 1885 संख्या श्री हनुमान चालीसा पाठ हुए संपूर्ण

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  

शंकराचार्य नगर हैबोवाल में स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सरप्रस्त ऋषि जैन मुख्य रूप से उपस्थित हुए इसके अतिरिक्त अनुज मदान, सौरव जैन, संजय गुप्ता, ज्योति गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए। प्रातः मंदिर में श्रंखलाबद्ध 1198 वां हवन यज्ञ किया गया। हवन मुख्य जजमान अमन प्रेशर परिवार द्वारा संपूर्ण हुआ। विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए सौभागशाली परिवार द्वारा पूर्ण आहुतियाँ डाली गई। हवन यज्ञ को मंदिर के आचार्य पंडित विष्णु जी, पंडित देवी दयाल जी, पंडित रामजी, पंडित संजय जी, पंडित सुरेश जी, पंडित नारायण जी द्वारा पूर्ण विधिविधान के साथ पूर्ण कराया गया। संध्या चौंकी के अवसर पर प्रसिद्व भजन गायक कुमार जशन एंड पार्टी द्वारा पवित्र दरबार के समक्ष अपने भजनों के माध्यम से हाजिरी लगा कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। कुमार जशन द्वारा बाबा खाटू श्याम मेरो है भजन अपनी मधुर आवाज के साथ भगतो को झूमने में मगन कर दिया।मंदिर संकीर्तन मंडल के म्यूजिक डायरेक्टर भजन गायिका तमाना बुधिराजा, अनुज मदान, अरविंद टिल्लू , भाई मुकेश कुमार व शकर कुमार द्वारा श्री बाला जी के मधुर मधुर भजनों के साथ हजारी लगाई गईं। भजन गायक भाई मुकेश कुमार ने लहर लहर लहराए रे झंडा बहरंगबली का व भजन गायक शंकर कुमार द्वारा श्री बाला जी के मंदिर को हम सब ने सजाना है गाएगा।
प्रधान अमन जैन ने कहा कि हर मंगलवार भक्त भगवान श्री बालाजी महाराज जी के समक्ष अपनी अर्जी लगाते है। सौरव जैन व अनुज मदान ने कहा कि हर मंगलवार भगतजन पूरे पंजाब व पंजाब से बाहर से भी संगत श्री बाला जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए आती है। मंदिर में आने वाले मुख्य मेहमानों का मंदिर प्रधान अमन जैन, मुख्य सेवक अनुज मदान,सौरव जैन,द्वारा स्वागत कर उन्हे मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संध्या चौंकी पर सभी दरबारों में भोग लगाया गया व सभी भक्तों पर मेहंदीपुर श्री बालाजी जी के पवित्र जल का छिड़काव किया गया व पवित्र झंडा लहराया गया। श्री हनुमान चालीसा के उपरांत संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर  सोमनाथ मड़कन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, सौरव जैन, अशोक गुप्ता, अरविन्द टिल्लू, राहुल ऑप्टिकल, सुनील कैटर, दीपक घई, राकेश मैनी, नरिंदर नथानी, संदीप पब्बी, अमित कपूर, भारती सोनी, विश्ववनाथ सेठी, वेद लूथरा, अनीश बुधिराजा, गोपाल बुधीराजा आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0