Homeपंजाब

आईपीएस स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन दिवस : बलजिंद्र संधू

आईपीएस स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन दिवस : बलजिंद्र संधू

आईपीएस स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन दिवस : बलजिंद्र संधू  लुधियाना : (सतीश प्रणामी) : इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शुभम इन्क्लेव चुरपुर रोड में

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 100 करोड़ वैक्सीन लक्ष्य पूरा होने पर भारत की जनता को बहुत-बहुत बधाई : दमन कपूर
वार्ड में डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए फॉगिंग करवाई : हरकेश मित्तल
मंदिर तोड़ने वाले बयान पर भड़की शिव सेना युवा मोर्चा : पुरी

आईपीएस स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन दिवस : बलजिंद्र संधू 

लुधियाना : (सतीश प्रणामी) :

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शुभम इन्क्लेव चुरपुर रोड में चेयरमैन सरदार तारा सिंह संधू एवं प्रिंसिपल श्रीमती नीरू सूरी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सरदार तरसेम सिंह भिंडर चेयरमैन इम्प्रूमेंट ट्रस्ट लुधियाना ने मुख्यातिथि के रूप में अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई। सरदार गुरपिंदर सिंह संधू (एस डी ओ), श्रीमती रुपिंदर संधू , शेषणीक निर्देशक श्री हरमन संधू ,श्रीमती गुरपिंदर संधू पूर्व पार्षद विशेष रूप से उपस्तिथ हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से किया गया। प्रिंसिपल द्वारा आये सभी गणमान्य अतिथियों तथा अभिभावकों का स्वागत किया गया। मुख्यअतिथि द्वारा प्री प्राइमरी पास कर प्रथम कक्षा में प्रविष्ट हो रहे विद्यार्थियों तथा प्राइमरी शिक्षा पास कर कक्षा छठी में प्रविष्ट हुए छात्रों को सर्टिफकेट देकर सन्मानित किया गया। ग्रेजुएशन गाउन व् टोपी में सजे नन्हे मुन्ने बच्चो ने सब का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा अपने माता पिता, अध्यापकगणो एवं विद्यालय का धन्यवाद करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया गया। देविक रेहनी को डिप्टी हैड गर्ल तथा दिशप्रीत को डिप्टी हैड बॉय नियुक्त किया गया। मुख्यातिथि द्वारा अपने सन्देश में प्रतेक विद्यार्थी को अपने जन्मदिन एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल निर्देशक सरदार बलजिंदर सिंह संधू द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अभिभावकों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने आये सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0