Homeपंजाब

इस बार मोदी जी के 400के पार नारे को देश की जनता करेगी चरितार्थ : गौरव अरोड़ा

इस बार मोदी जी के 400के पार नारे को देश की जनता करेगी चरितार्थ : गौरव अरोड़ा

इस बार मोदी जी के 400के पार नारे को देश की जनता करेगी चरितार्थ : गौरव अरोड़ा  लुधियाना : (सतीश प्रणामी चीफ एडिटर) : हैबोवाल कला बैंक कालोनी

एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर जयपाल के पिता का आरोप : ‘गोली मारने से पहले पीटा
नाइट कर्फ्यू की आशंका से असमंजस में लोग
नहीं मानेगा संयुक्त किसान मोर्चा : ऐलान- एमएसपी बिल ……..

इस बार मोदी जी के 400के पार नारे को देश की जनता करेगी चरितार्थ : गौरव अरोड़ा 

लुधियाना : (सतीश प्रणामी चीफ एडिटर) :

हैबोवाल कला बैंक कालोनी, नया वार्ड न.66 में राकेश भाटिया के निवास स्थान के बाहर आने वाले लोकसभा चुनावो को लेकर एक मीटिंग आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता हैबोवाल मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा ने की। मीटिंग में विशेष रूप से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू, जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन, सचिव रेनू थापर, प्रवीण बांसल, जिला महासचिव कातेंदू शर्मा, पंकज जैन आदि ने भाग लिया। इस मौके रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मोदी द्वारा देश के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को बड़ी राहत दी जा रही है। रजनीश धीमान ने कहा कि देश की प्रगति के लिए एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाना और मोदी साहब को लाना जरूरी है ताकि बाकी कमियों को दूर किया जा सके। गौरव अरोड़ा ने मीटिंग में आए सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए दूसरी पार्टियों के लोग भी आज भाजपा परिवार के सदस्य बनने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी जी के 400 के पार नारे को देश की जनता चरितार्थ करके दिखाएगी। इस मौके मीटिंग में आए मोहल्ला निवासियों ने भी खुले दिल से बिट्टू को समर्थन देने का आश्वासन दिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0