Homeपंजाब

श्री बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

श्री बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

श्री बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब 20 साल के सभी रिकार्ड तोड़ हजारों भक्त सिद्ध दरबार में हुए नतमस्तक प्रेरणा

पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए
मकान मालिक ने किराएदार पर 1000 रूपये चोरी का इल्जाम लगा पीट पीट कर मार डाला
प्रापटी टैक्स जमा न करवाने पर चार दुकानें सील

श्री बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

20 साल के सभी रिकार्ड तोड़ हजारों भक्त सिद्ध दरबार में हुए नतमस्तक

प्रेरणा स्तोत्र प्रधान स्व अशोक जैन के श्री बालाजी प्रति अथाह प्रेम भक्ति आज हजारों भक्तों में आई नजर : अमन,ऋषि/अनुज

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

सिद्वपीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम शंकराचार्य (हैबोवाल् नगर) में रुद्रावतार श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरप्रस्त ऋषि जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रातः श्री बालाजी भगवान का श्रृंगार कर आरती की गई  उपरन्त मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा हवन यज्ञ में मंगलकामनाओं के साथ आहुतियां डाली गई व यज्ञ को मंदिर के आचार्य पंडित विष्णु जी, पंडित देवी दयाल जी, पंडित राम जी, पंडित संजय जी, पंडित विश्राम जी, पंडित नारायण ने मंत्रोचारण के साथ हवन यज्ञ को पूर्ण कराया। श्री बालाजी महाराज की दिव्य सिद्व प्रतिमा का आलौकिक श्रृंगार किया गया व सवा मनी के साथ छप्पन भोग लगाए गये। इस अवसर पर भगवान श्री बालाजी महाराज की महिमा का व्याख्यान करते हुए मंदिर प्रधान अमन जैन, ऋषि जैन व सेवक अनुज मदान ने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी को कलयुग में सबसे प्रभावशाली देवताओं में से एक माना जाता है । पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन राम भक्त हनुमानजी का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन हर पल मंदिर में हर्षोउल्लास के साथ भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में हर साल मनाया जाता है। सेवक अनुज मदान ने कहा कि श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हमने भक्तों ओर विशेष कर युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के साथ जोड़े रखने के लिए सभी भक्तों से अपनी समर्था अनुसार ज्यादा से ज्यादा श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए प्रेरित किया ओर हमारा लक्ष्य 1008 पाठ का था लेकिन भक्तों का प्रभु का ऐसा प्रेम देखा कि सभी भक्तों ने जो पाठ किये उनकी संख्या 4000 के ऊपर थी ।
इस अवसर पर भगवान श्री बालाजी महाराज जी की महाआरती व श्री हनुमान चालीसा का पाठ उपरन्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया इसके साथ ही गणमान्यों को मंदिर के 20 वें स्थापना दिवस के निमंत्रण दिये गये।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0