Homeपंजाब

लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना

लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना

लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना, रेलवे ट्रैक के पास सूटकेस में चार टुकड़ों में मिली लाश; मचा हड़कंप लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : लुधिया

शिव सेना युवा मोर्चा को व्यपारी वर्ग का मिल रहा भारी समर्थन : आर डी पुरी
कोरोना अपडेट : लगातार छठे दिन आए 350 से ज्यादा मरीज
जगदम्बे टेन्ट सहित तीन दुकानों पर चोरो ने किया हाथ साफ़

लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना, रेलवे ट्रैक के पास सूटकेस में चार टुकड़ों में मिली लाश; मचा हड़कंप

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शेरपुर के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास सूटकेस से एक व्यक्ति का टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना एक रेलवे कर्मचारी (की-मैन) ने आरपीएफ को दी। कर्मचारी को पेट्रोलिंग के दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे में व्यक्ति की कटी हुई टांगें मिली थीं। इससे वह घबरा गया और आरपीएफ को सूचित किया।

मौके पर पहुंची एजेंसियां

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर आरपीएफ और जीआरपी दोनों एजेंसियों की पुलिस पहुंची। रेलवे पुलिस ने जिला पुलिस को भी वारदात की जानकारी दी। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को कटी हुई टांगों के बाद पुल के ऊपर एक सूटकेस भी मिला।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0