Homeपंजाब

इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 के मिशन को लेकर दी जानकारी

इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 के मिशन को लेकर दी जानकारी

इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 के मिशन को लेकर दी जानकारी, बोले- 'कई प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम' लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : पंजाब

व्यापारी हितों पर आंच नहीं आने देंगे : हरकेश मित्तल
रवनीत बिट्‌टू ने एमएलए छीना की बंदूक वाली फोटो पर कसा तंज
लुधियाना नगर निगम कुम्भकर्णी नींद में : ऐडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 के मिशन को लेकर दी जानकारी, बोले- ‘कई प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम’

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पंजाब में पहली बार पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ ने कहा कि हमारे विज्ञानी चंद्रयान-4 मिशन के लिए जुट गए हैं। इसके तहत चांद पर समय-समय पर क्राफ्ट भेज जानकारी एकत्रित की जाएगी और उसी आधार पर मिशन आगे बढ़ेगा। सतपाल मित्तल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के बाद एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-4 को डिजाइन किया जा रहा है। किसी तरह के लॉन्च के दौरान विज्ञानियों के मन में किस तरह की भावनाएं चलती हैं पर उन्होंने कहा कि हर काम को करने का एक पैशन होता है जिससे उस काम को सफल बनाया जा सके। जब आप काम करते हैं तो भावनाएं अपने आप ही साथ जुड़ जाती हैं।

एक नहीं कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है इसरो : डॉ. एस सोमनाथ

वर्तमान में इसरो किन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, इस सवाल पर डॉ. एस सोमनाथ ने कहा कि कोई एक प्रोजेक्ट हो तो उसका विस्तार से जिक्र करूं। रॉकेट को लेकर चलने वाले प्रोजेक्ट की बात हो या फिर सेटेलाइट प्रोजेक्ट की या बात करें एप्लीकेशन प्रोजेक्ट की, सभी पर इसरो काम कर रहा है। इसी के साथ-साथ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। सभी प्रोजेक्ट्स अलग-अलग मिशन के तहत हैं। उन्होंने कहा कि इस समय विद्यार्थियों के लिए भी बहुत से प्रोजेक्ट्स पर इसरो काम कर रहा है। इनमें युविका प्रोग्राम शामिल है, जिसमें युवा व बच्चों पर फोकस किया जा रहा है। इसरो की वेबसाइट पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया गया है। विद्यार्थियों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स भी चल रहे हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0