Homeपंजाब

पूर्व विधायक बैंस चुनावी मैदान में उतरने को तैयार

पूर्व विधायक बैंस चुनावी मैदान में उतरने को तैयार

पंजाब लोकसभा इलेक्शन 2024 : पूर्व विधायक बैंस चुनावी मैदान में उतरने को तैयार, कांग्रेस और आप से बढ़ा रहे नजदीकियां लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो)

आश्रम में बाबा ने युवती का रेप कर गला दबाकर की हत्या
बार एसोसिएशन मुकाबले में गुरकिरपाल सिंह गिल दोनों उम्मीदवारों को बड़े अंतर से पछाड़ प्रेसिडेंट बने
36वीं शिवरात्रि शोभायात्रा पर सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे : सीपी मनदीप सिद्धू

पंजाब लोकसभा इलेक्शन 2024 : पूर्व विधायक बैंस चुनावी मैदान में उतरने को तैयार, कांग्रेस और आप से बढ़ा रहे नजदीकियां

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब लोकसभा इलेक्शन 2024 : लोक इंसाफ पार्टी (लिप) प्रमुख व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एक बार फिर राजनीतिक जमीन की तलाश में हैं। विवादों में घिरने के बाद बैंस व उनके भाई बलविंदर बैंस की लोकप्रियता का ग्राफ गिरा है। ऐसे में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बैंस एक बार फिर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए वे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं।

आने वाले दिनों में हो सकता है धमाका

आने वाले दिनों में वह कोई धमाका कर सकते हैं। देखना यह है कि वह कांग्रेस या आप किस पार्टी का चुनाव करते हैं। अगर इन दोनों पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होता है तो वह अपनी पार्टी के चिन्ह पर मैदान में उतर सकते हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बैंस अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे थे। 

बैंस ने सिमरजीत मान के साथ शुरू किया था राजनीतिक सफर

रवनीत बिट्टू 3.83 लाख मत प्राप्त कर जीते थे। बैंस को 3.07 लाख मत मिले थे। बैंस ने अपना राजनीतिक सफर सिमरजीत सिंह मान के साथ शुरू किया था। वह वर्ष 2005 में अपने साथियों के साथ शिअद में शामिल हो गए थे। वर्ष 2007 में उन्होंने शिअद छोड़ दी थी। लगभग पांच वर्ष बाद वर्ष 2012 में दोबारा शिअद के साथ जुड़े। वह शिअद में चार वर्ष ही रहे। वर्ष 2016 में लोक इंसाफ पार्टी (लिप) का गठन किया। 

बैंस के भाई लिप से बने थे विधायक

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह और उनके भाई बलविंदर लिप से विधायक भी चुने गए। एक विवाद में फंसने के बाद वर्ष 2020 के बाद इनका ग्राफ नीचे की तरफ जाने लगा। इसके बाद उन्होंने पहले भाजपा के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू की थी। जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी को समर्थन करने अपने साथियों के साथ गए थे, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हो सका था। अब भाजपा ने लुधियाना के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। ऐसे में बैंस के पास कांग्रेस या फिर आप का विकल्प रह गया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0