Homeपंजाब

IAS महिला अधिकारी का पति होटल में विदेशी महिला संग रंगरलिया मनाता रंगे हाथो काबू

IAS महिला अधिकारी का पति होटल में विदेशी महिला संग रंगरलिया मनाता रंगे हाथो काबू

IAS महिला अधिकारी का पति होटल में विदेशी महिला संग रंगरलिया मनाता रंगे हाथो काबू , नगर में मच गया हंगामा, पुलिस ने मारा छापा तो... लुधियाना : (रवि

हंबड़ा का अंकुश वर्ल्ड प्रो विजेता
जहरीली स्प्रे कर मंत्री आशु के भाई पार्षद नरिंदर काला के घर चोरी की वारदात
भारत-पाक सीमा पर एसटीएफ ने पकड़ी ड्रोन से आई हथियारों की खेप

IAS महिला अधिकारी का पति होटल में विदेशी महिला संग रंगरलिया मनाता रंगे हाथो काबू , नगर में मच गया हंगामा, पुलिस ने मारा छापा तो…

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

सराभा नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने एक होटल में रेड की तो वहां महिला और व्यक्ति आपत्तिजनक हालत में मिले। उक्त व्यक्ति एक महिला आईएएस अधिकारी का पति है। पुलिस ने मामले में पर्चा दर्ज कर दिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई। बताया जा रहा है कि वह जिस महिला को लेकर होटल में गया था वो विदेशी थी। लोगों का आरोप था कि यहां विदेशी लड़कियां बुलाकर जाली प्रूफ पर कमरे दिए जाते हैं। फिलहाल मामले की पड़ताल चल रही है।

कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले IAS अधिकारी के पति

जानकारी के मुताबिक, सराभा नगर स्थित एक होटल में अक्सर लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। इससे इलाके के लोग परेशान थे। शुक्रवार की रात लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर कर दी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने जब रेड की तो कमरे में एक शख्स विदेशी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूद था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पड़ताल की गई और उसके परिवार को फोन किया गया। इसके बाद पता चला कि वो एक महिला आईएएस अधिकारी का पति है।

होटल में अवैध धंधे के लगे आरोप

पुलिस ने महिला अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि पर्चा दर्ज कर दें। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज कर दी। उधर, इलाके के लोगों का आरोप था कि इस होटल में अवैध धंधा किया जाता है। यहां विदेशी लड़कियों को बुलाकर गलत काम करवाया जाता है। होटल में जो कमरे किराये पर दिए जाते हैं, वो भी फर्जी आईडी पर दिए जाते हैं। इसका पता रजिस्टर की जांच करने के बाद चला। फिलहाल इस मामले में किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0