Homeपंजाब

नशा तस्कर द्वारा चलाई गोली में पुलिस कर्मचारी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण घटना : पुरी

नशा तस्कर द्वारा चलाई गोली में पुलिस कर्मचारी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण घटना : पुरी

नशा तस्कर द्वारा चलाई गोली में पुलिस कर्मचारी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण घटना : पुरी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  शिवसेना युवा मोर्चा की मीट

भाजपा को जन समर्थन देख विपक्षी बौखलाया, पोस्टर फाड़ अपनी हार स्वीकारी : एडवोकेट हनीश गुप्ता
फोपसिया का सीएम पंजाब को अपील पत्र, 15 दिन कर दो लाकडाउन
वर्ल्ड टूर पर निकले छात्र का मिला मोबाइल :

नशा तस्कर द्वारा चलाई गोली में पुलिस कर्मचारी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण घटना : पुरी

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शिवसेना युवा मोर्चा की मीटिंग में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बड़े चिंता भरे लहजे में कहा कि गाँव मंसूरपुर महितपुर में जब सीआईए स्टाफ के इंचार्ज तथा पुलिस मुलाजिमों ने नशा तस्कर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अचानक फायरिंग कर दी जिसमें पुलिस कर्मचारी अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। पुरी ने कहा कि नशा तस्कर व देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर पंजाब सरकार व डीजीपी साहिब ने सख्त रुख अपनाया हुआ है जो एक शालगायोग काम है। कुछ समय पहले पंजाब में हुई टारगेट किलिंग के तहत हुई हत्याओं में वो ही अकेले बचें जो देश व विदेशों में बैठे आंतकियों की हिट लिस्ट पर हैं। जिसका खुलासा देश की सर्वश्रेष्ठ एजेंसियां एन आईए , सीबीआई , और पंजाब पुलिस ने अपनी साँझी प्रैस कांफ्रेंस में किया। पुरी ने कहा कि वो शुरू से ही नशा तस्करों, गैंगस्टरों,व वख्वादिओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते आए हैं और करते रहेंगे उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर पुलिस की मदद करें और इन देशविरोधियों जैसे नशा तस्कर गैंगस्टरों व आंतकियों के खिलाफ डट कर खड़े तांकि इस तरह की कोई और मंदभागी घटना ना घट सके।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0