Homeपंजाब

पंजाब में 22 फरवरी के दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 17 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती

पंजाब में 22 फरवरी के दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 17 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती

पंजाब में 22 फरवरी के दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, लोगों को होगी परेशानी, पीपीडीएपी ने बताई बड़ी वजह 15 फरवरी को तेल कंपनियों से कोई खरीद नहीं कर

पंजाब के 38 आईएएस व 16 आईपीएस पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
सुखबीर बादल ने उद्योगपति गुरमीत कुलार को बनाया औद्योगिक सलाहकार
कैप्टन अमरिंदर सिंह 15 सितंबर को करेगे पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से वर्चुअल मीटिंग

पंजाब में 22 फरवरी के दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, लोगों को होगी परेशानी, पीपीडीएपी ने बताई बड़ी वजह

15 फरवरी को तेल कंपनियों से कोई खरीद नहीं करने का लिया निर्णय,  17 फरवरी को भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब में 22 फरवरी के दिन पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल नहीं मिल सकेगा। डीलर मार्जिन न बढ़ाने पर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब ने ये ऐलान किया है। इसके चलते 15 फरवरी को तेल कंपनियों से कोई खरीद नहीं की जाएगी। साथ ही 22 फरवरी को प्रदेश में पेट्रोल डीजल न मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान रहेंगे। 

प्रदेश भर में 22 फरवरी को उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत से जूझना होगा। अगस्त 2017 के बाद डीलर मार्जिन में बढ़ोतरी न किए जाने से खफा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, पंजाब (पीपीडीएपी) ने 22 फरवरी को पंजाब भर में पेट्रोल-डीजल की बिक्री बंद रखने की घोषणा की है।
पीपीडीएपी के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने कहा है कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोलियम डीलर्स के मार्जिन में वृद्धि नहीं कर रही हैं, जिसे आखिरी बार अगस्त 2017 में संशोधित किया गया था। डीलर मार्जिन बढ़ाए जाने के संबंध में तेल कंपनियों के अध्यक्षों को ज्ञापन भेजा चुका हैं और इसकी प्रति प्रधानमंत्री को भी भेजी जा चुकी है।

15 फरवरी को रखेंगे नो परचेस डे

संगठन के प्रवक्ता मोंटी गुरमीत सहगल ने कहा कि अब यह तय हो गया है प्रदेश भर के पेट्रोलियम डीलर 15 फरवरी को नो परचेस डे रखेंगे और तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी नहीं करेंगे। इसके बाद 22 फरवरी को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एसोसिएशन किसान यूनियनों के 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन करेगी। 

17 को भी हो सकती है किल्लत

पीपीडीएपी की तरफ से 22 फरवरी को प्रदेश भर में पेट्रोल-डीजल की बिक्री न करने की घोषणा की गई है, लेकिन 17 फरवरी को भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है। वजह यह है कि 15 को तेल कंपनियों से किसी भी तरह की खरीद न करने का फैसला किया है। 16 फरवरी को किसानों के भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन कर दिया है और यह भी संभव है कि उस दिन भी पेट्रोल-डीजल की खरीद न हो सके। दो दिन में पेट्रोल पंपों का स्टाक भी न्यूनतम स्तर पर जा पहुंचेगा। ऐसे में 17 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0