Homeपंजाब

लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ

लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ

लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ, इन स्पोर्ट्स में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, विजेताओं को मिलेगा लाखों का इनाम लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यू

लुधियाना नगर निगम की मेजरमेंट बुक गायब : रोहित सब्रवाल
कैप्टन का फार्म हाउस घेरने जा रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर गिरफ्तार
महाशिवरात्रि पर ग्यारवां विशाल भंडारा :

लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ, इन स्पोर्ट्स में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, विजेताओं को मिलेगा लाखों का इनाम

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना के किला रायपुर में मिनी ओलंपिक खेलों का मुकाबला आज से शुरू हो गया है। खेलों का उद्घाटन विधायक जीवन सिंह संगोवाल और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी करेंगे। 12 से 14 फरवरी तक ये खेल मुकाबले होंगे। खेलों के पहले दिन हॉकी मैच (लड़के) सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ। इसके बाद हॉकी मैच (लड़कियां) होगा। पंजाबी सिंगर गुरलेज अख्तर और कुलविंदर कैली गाना गाएंगे। 

विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने किया खेलों का उद्घाटन

खेलों का उद्घाटन विधायक जीवन सिंह संगोवाल और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने किया। 12 से 14 फरवरी तक ये खेल मुकाबले होंगे। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान खेल आयोजन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी। खेलों के पहले दिन हॉकी मैच (लड़के) सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ। इसके बाद हॉकी मैच (लड़कियां) होगा।

मिनी ओलंपकि में खेले जाएंगे ये खेल

मिनी ओलंपिक में कबड्डी (लड़कियां), 60 मीटर दौड़ (अंडर-14,17 लड़कियां), 100 मीटर दौड़ (पुरुष आयु वर्ग) होंगे। तीन दिवसीय खेल मेले में हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि खेलों में राज्य के गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय खेल आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच 30 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0