एकता रामलीला दशहरा कमेटी की तरफ से करवाई जा रही रामलीला में हनुमान जी का लंका में जाकर सीता माता से भेंट एवं अशोक वाटिका उजाड़ना तथा रावण को चेताने क
एकता रामलीला दशहरा कमेटी की तरफ से करवाई जा रही रामलीला में हनुमान जी का लंका में जाकर सीता माता से भेंट एवं अशोक वाटिका उजाड़ना तथा रावण को चेताने की देखे कुछ अलौकिक झलकियां : चौबीस को 50 फुट का रावण होगा दहन : प्रधान बी के वर्मा
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :




एकता रामलीला दशहरा कमेटी द्वारा करवाए जा रहे रामलीला एवं दशहरा मेले के आठवे दिन हनुमान लंका में अशोक वाटिका में जहा रावण ने सीता माता को बंदी बनाकर रखा था सीता माता को प्रभु राम का संदेशा देने पहुंचे। सीता माता को सतावना देने के बाद उन्होंने रावण को सबक सिखाने के लिए अशोक वाटिका को तहस नहस कर दिया। जब रावण को इस विषय में पता चला तो उसने अपने छोटे मेघनाथ को हनुमान को मारने के लिए भेजा परन्तु खुद ही हनुमान के हाथो मारा गया। इस उपरान्त रावण ने अपने दूसरे भाई विभीषण को भेजा तो हनुमान ने अपने इच्छा अनुसार रावण को मिलने के लिए अपने आप को बंदी बनवा लिया। पत्रकारों को सबोधित करते हुए प्रधान बी के वर्मा तथा उप प्रधान जतिन शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी प्रभु राम की लीलाओं से आज की पीढ़ी को जागरूक करवाना अति अनिवार्य है, बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दुशहरा पर्व चौबीस को बड़ी ही श्रद्धा एवं धूम धाम से मनाया जायेगा। रामलीला में आये हुए गणमान्यों व्यक्तियों में पूर्व पार्षद रोहित सिक्का तथा उनके साथियो को चेयरमैन कुलविंदर सिंह प्रिंस, प्रधान बी के वर्मा एवं उप प्रधान जतिन शर्मा सरविंदर सिंह गांजा साउंड सर्विस, जगदीश दिशा ने सन्मानित किया। इस मोके पर चेयरमैन कुलविंदर सिंह प्रिंस, प्रधान बी के वर्मा, उप प्रधान जतिन शर्मा, कुलदीप सिंह गोल्डी, जगदीश दीशा, प: संदीप प्रकाश रतूड़ी, राकेश वोहरा, विकास कनोजिया आदि मौजूद रहे। उप प्रधान जतिन शर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। चौबीस को 50 फुट का रावण दहन किया जायेगा।
COMMENTS