Homeपंजाब

आप सरकार को सत्ता सौंप पंजाब के व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं : हरकेश मित्तल

आप सरकार को सत्ता सौंप पंजाब के व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं : हरकेश मित्तल

आप सरकार को सत्ता सौंप पंजाब के व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं : हरकेश मित्तल  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  भारतीय जनता पार्टी के

देश में कोरोना की दूसरी लहर हुई बेकाबू
भाई मन्ना सिंह नगर इलाके में महिला की ओर से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला
पंजाब में डराने लगा कोरोना : पटियाला समेत 6 जिलों में फैलने लगी महामारी

आप सरकार को सत्ता सौंप पंजाब के व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं : हरकेश मित्तल 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ  के लुधियाना आगमन पर जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरकेश मित्तल  द्वारा उनको गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान विशेष रूप से उपस्थित हुए। आप सरकार के राज में व्यापारियों को आ रही दिक्कतों से तरुण चुघ को अवगत करवाते हुए हरकेश मित्तल ने कहा कि आज पंजाब में गुंडागर्दी का नंगा नाच हो रहा है। जिससे व्यापारी डरे हुए हैं। वही आप सरकार द्वारा अभी तक व्यापारियों के हितों को लेकर कोई पॉलिसी तैयार नहीं की  गई है। जिससे कि वो पंजाब में निवेश कर सके। बदलाव को लेकर  आप सरकार को चुनने से पंजाब के व्यापारी आज आपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।तरुण चुघ ने कहा कि वो जल्द ही केंद्र सरकार के संज्ञान में पंजाब के व्यापारियों की मुश्किलों को लाकर उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नीरू मित्तल, विशु मित्तल आदि मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0