Homeपंजाब

श्री बालाजी मंदिर में माँ की 108 ज्योतें के साथ नवरात्रे उत्सव आरम्भ : प्रधान अमन जैन

श्री बालाजी मंदिर में माँ की 108 ज्योतें के साथ नवरात्रे उत्सव आरम्भ : प्रधान अमन जैन

श्री बालाजी मंदिर में माँ की 108 ज्योतें के साथ नवरात्रे उत्सव आरम्भ : प्रधान अमन जैन  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  सिद्व पीठ महाबली सं

दीया मदान ने अपने हाथो से महादेव भोलेनाथ के शिवलिंग सवरूप बना भगवान् के प्रति अपनी श्रद्धा दर्शाई
पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए
मीनाक्षी लेखी को व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में करवाया अवगत : हरकेश मित्तल

श्री बालाजी मंदिर में माँ की 108 ज्योतें के साथ नवरात्रे उत्सव आरम्भ : प्रधान अमन जैन 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में माँ दुर्गा की पवित्र 108 ज्योतें प्रजवलित होने के साथ पावन नवरात्रे का उत्सव मनाया जा रहा है।मंदिर में नवरात्रे उत्सव प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है।प्रथम व दूसरे नवरात्रे पर यजमान परिवार पुनीत अरोड़ा, कुमकुम अरोड़ा, सौरव जैन, रोमिला जैन, अमन जैन, अनुज मदान, दीपक राय, अश्वनी मग्गू परिवार द्वारा मां के स्वरूप शैलपुत्री व मां ब्रहमचारणी का विधिविधान के साथ पूजन किया गया। संध्या भजन में भजन गायक मनीष अनेजा व नागर (अहमदगढ़) द्वारा मां भगवती की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर यजमान परिवार पुनीत अरोड़ा व कुमकुम अरोड़ा ने कहा कि नवरात्रि का प्रमुख महत्व यह है कि इस अवसर पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है, जो हिन्दू धर्म में शक्ति की प्रतीक हैं ओर नौ दिनों तक मां भगवती के  विभिन्न रूपों में उनकी पूजा की जाती है ओर भक्तों का ऐसा दृढ़ विश्वास है कि  मां भगवती की दिव्य आराधना के माध्यम से शक्ति की प्राप्ति का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन सेवक अनुज मदान ने कहा कि नवरात्रि पर्व का अवसर समाज में एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देता है। लोग समुदाय में मिलकर गर्मजोशी से मनाते हैं और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेते हैं। भक्तों के लिए नवरात्रों का प्रसाद भोजन व्यवस्था का प्रबंध किया गया । मां भगवती जी की आरती व श्री हनुमान चालीसा के उपरांत भजन संध्या को विराम दिया गया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0