Homeपंजाब

लुधियाना में पकड़ी 72 लाख की हेरोइन :

लुधियाना में पकड़ी 72 लाख की हेरोइन :

लुधियाना में पकड़ी 72 लाख की हेरोइन : 2 तस्कर मोगा से नशा लाकर शहर में करते थे सप्लाई, कार के साथ पकड़े लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  लु

सिंगल टेंडर के जरिए 500 करोड़ के वर्कऑर्डर मामले में चार्जशीट 4 एसई को क्लीनचिट
बडमिंटन टूर्नामेंट में शामिल हो बच्चो का होंसला बधाई करते हुए भाजपा नेता एडवोकेट हनीश गुप्ता
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल का बाहरवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत आया : बलराज भसीन

लुधियाना में पकड़ी 72 लाख की हेरोइन : 2 तस्कर मोगा से नशा लाकर शहर में करते थे सप्लाई, कार के साथ पकड़े

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

लुधियाना में STF ने दो नशा तस्करों को पकड़ा है। आरोपी मोगा से थोक में हेरोइन लाकर शहर में नशेड़ियों को सप्लाई करते थे। STF टीम को मुखबिर ने सूचित किया था। जिसके बाद इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगुवाई में टीम ने दशमेश नगर नजदीक MIG फ्लैट, शिव मंदिर वाली गली के पास ही तस्करों की तालाशी ली। आरोपी से पुलिस को 1 किलो 405 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 72 लाख के लगभग बताई जा रही है।

दोनों युवक 4 साल से बेच रहे हेरोइन 

DSP दविंदर चौधरी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ बब्बू (28) निवासी मोहल्ला नंगल पत्ती, नजदीक बोहड़ वाली धर्मशाला, कोकरी कलां जिला मोगा और बेअंत सिंह उर्फ बची निवासी गांव हांस कलां जगराओं के रूप में हुई है। दोनों आरोपी काफी लंबे समय से हेरोइन तस्करी का काम करते आ रहे हैं। आरोपियों से पुलिस को एक I-20 कार भी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर STF-फेस-4 मोहाली एसएएस नगर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दोनों आरोपी करते हैं नशा

आरोपी कुलदीप सिंह बब्बू और बेअंत ने पूछताछ दौरान बताया कि वह दोनों कोई काम नहीं करते। दोनों नशा करते हैं। नशे की पूर्ति के लिए ही वह मोगा से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करते हैं।
आरोपियों पर पंजाब में विभिन्न जिलों में अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0