एसोसिएशन ने व्यापारी हितों की रक्षा हेतु सरकारी नीतियों का किया पुरजोर विरोध : हरकेश मित्तल लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन
एसोसिएशन ने व्यापारी हितों की रक्षा हेतु सरकारी नीतियों का किया पुरजोर विरोध : हरकेश मित्तल
लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों ने कैश सेल को बढाने के सीखे गुण
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की ओर से प्रधान हरकेश मित्तल की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन पार्क प्लाजा में किया गया। मीटिंग में मुख्यतिथि के रूप में भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुघ, महासचिव ज्योति श्रीवास्तव, पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मेहरा, भोगल साईकिल इंडस्ट्री से अवतार सिंह भोगल, शरमन स्वीट्स से विपन जैन, अरोड़ा आयरन एंड स्टील रोलिंग मिल से रामिंदर पाल सिंह दुआ, पक्षी सेवा सोसाइटी से अशोक थापर, बहादुर के रोड गारमेंट्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष तरुण जैन बावा, एसोसिएशन की महिला विंग की उपाध्यक्ष नीरू मित्तल, एसडीएम वेस्ट गुरसिमरन सिंह ढिल्लो, एसडीएम पीसीएस गुरबीर सिंह कोहली ने भाग लिया। मीटिंग में सीए जगमोहन सिंह ने व्यापारियों को मार्केटिंग के गुणों से परिचित कराते हुए कहा कि आज कल डिजिटल मार्किट की ओर हर कोई आकर्षित हो रहा है। वही उन्होंने जीएसटी व अपने व्यापार में कैश सेल को कैसे बढाना है उस पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।
लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरकेश मित्तल ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से देश हित के लिए सामाजिक कार्यों के साथ धार्मिक कार्यों भी बढ़ चढ़ कर किए जाते है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से व्यापारी हितों की रक्षा हेतु सरकारी नीतियों का पुरजोर विरोध किया गया है। ताकि व्यापारी को व्यापार संबंधी कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। हरकेश मित्तल ने आपने साथियों सहित आए हुए गणमान्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ‘इस मौके पर अमित गोयल, राजीव मित्तल, मुकेश भाटिया, राजीव सिंगला, मनोज तायल, विकास मल्होत्रा समीर डालमिया, विशु मित्तल, मनोज लेखी, नवीन आनंद, अनिल चांदना, वरिंदर गोयल, नरेश गोयल संजय गर्ग, पवन गर्ग, राहुल थापर, अनिल थापर, दीपक अग्रवाल, अशीष जैन आदि मौजूद रहे।

COMMENTS