मोदी जी द्वारा सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा देना एक सम्मानजनक कार्य : हरकेश मित्तल लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोस
मोदी जी द्वारा सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा देना एक सम्मानजनक कार्य : हरकेश मित्तल
लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की ओर से प्रधान हरकेश मित्तल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर एक समारोह का आयोजन पार्क प्लाजा में किया गया।समारोह में मुख्य तिथि के रूप में भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुघ,महासचिव ज्योति श्रीवास्तव, सीए जगमोहन सिंह,पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मेहरा, भोगल साईकिल इंडस्ट्री से अवतार सिंह भोगल, शरमन स्वीट्स से विपन जैन, अरोड़ा आयरन एंड स्टील रोलिंग मिल से रामिंदर पाल सिंह दुआ, पक्षी सेवा सोसाइटी से अशोक थापर, बहादुर के रोड गारमेंट्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष तरुण जैन बावा, एसोसिएशन की महिला विंग की उपाध्यक्ष नीरू मित्तल विशेष रुप से उपस्थित हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वा जन्म दिवस केक काट कर मनाया। इस मौके लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरकेश मित्तल ने कहा कि नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ‘इस मौके पर अमित गोयल, राजीव मित्तल, मुकेश भाटिया, राजीव सिंगला, मनोज तायल, विकास मल्होत्रा समीर डालमिया, विशु मित्तल, मनोज लेखी, नवीन आनंद, अनिल चांदना, वरिंदर गोयल, नरेश गोयल संजय गर्ग, पवन गर्ग, राहुल थापर, अनिल थापर, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

COMMENTS