साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश मामला दर्ज : लुधियाना में पड़ोसी खेलने के बहाने बेडरूम में ले गया; पिता पहुंचा तो धक्का देकर भागा लुधियाना :
साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश मामला दर्ज : लुधियाना में पड़ोसी खेलने के बहाने बेडरूम में ले गया; पिता पहुंचा तो धक्का देकर भागा
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग युवक ने रेप करने की कोशिश की। बच्ची के पिता पहुंचे तो वह उसे धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव थरीके का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्ची के माता-पिता का जानकार है और पड़ोसी में ही रहता है। वह अक्सर उनसे मिलने के लिए उनके घर आता था। गत दिवस युवक आया तो बच्ची की मां घर में खाना बना रही थी। वह बच्ची के साथ खेलने के बहाने उसे कमरे में उठाकर ले गया। कुछ देर बाद जब बच्ची घर में नहीं दिखी तो माता-पिता दोनों उसकी तलाश करने लगे। अचानक उनकी नजर बेडरूम में पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पिता को धक्का मारकर भागा
युवक बच्ची को बेड पर लेटाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश रहा था। बच्ची के पिता ने शोर मचाया तो आरोपी उनसे माफी मांगने लगा। इसके बाद उसे धक्का मारकर फरार हो गया। इसके पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर युवक के खिलाफ धारा IPC 376, 511, 4,5 पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी बच्ची पर रखता था बुरी नजर
बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार बच्ची पर बुरी नजर रखता था, लेकिन उन्हें कभी इस तरह जाहिर नहीं हुआ कि वह इतनी गंदी हरकत उसके साथ कर सकता है।
COMMENTS