Homeपंजाब

चंडीगढ़ पुलिस में 43 एएसआई पदों पर लिखित परीक्षा :

चंडीगढ़ पुलिस में 43 एएसआई पदों पर लिखित परीक्षा :

चंडीगढ़ पुलिस में 43 एएसआई पदों पर लिखित परीक्षा : शहर के 27 केंद्रों पर हजारों उम्मीदवार एग्जाम देने पहुंचे, 13,700 ऑनलाइन आवेदन चंडीगढ़ : (रवि व

वार्ड न. 92 के पार्षद रॉकी भाटिया ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई दी
मुख्यमंत्री चन्नी के भांजे हनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा :
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सीआईबी ने पकड़े कर्मचारी :

चंडीगढ़ पुलिस में 43 एएसआई पदों पर लिखित परीक्षा : शहर के 27 केंद्रों पर हजारों उम्मीदवार एग्जाम देने पहुंचे, 13,700 ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एएसआई के 43 पदों के लिए शुक्रवार सुबह लिखित परीक्षा आयोजित की गई। शहर के 27 शैक्षणिक संस्थानों पर बनाए परीक्षा केंद्रों पर हजारों उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे। गौरतलब है कि करीब 13,700 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड की बारीकी से जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में जाने दिया गया।

600 जवान रहे तैनात 

पुलिस अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों का मिलान किया गया। साथ ही उम्मीदवारों के चेहरे और बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर विशेष नजर रखी गई। एसएसपी कंवरदीप कौर के सुपरविजन में 11 डीएसपी, 44 इंस्पेक्टर और 16 थाना प्रभारी सहित 600 जवानों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि 17 जून को आवेदन की शुरुआत से भर्ती प्रक्रिया जारी है।

परीक्षा में यह चीजें ले जाने पर रही पाबंदी

परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों द्वारा मोबाइल फोन, कलावा, रक्षासूत्र, स्मार्ट वॉच सहित अन्य कई चीजें ले जाने पर पाबंदी रही। साथ ही केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू किया गया। साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरों से निगरानी रखी गई। उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक जांच के बाद केंद्रों में प्रवेश करने दिया गया।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एएसआई के 49 पदों पर की जा रही इस भर्ती में 16 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जबकि पुरुषों के लिए कुल 27 पद हैं और एक्स सर्विसमैन के 6 पद आरक्षित हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: