Homeउत्तर प्रदेश

आरएसएस की संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक :

आरएसएस की संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक :

आरएसएस की संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक : हिंदुत्व और संघटन विस्तार पर हुई चर्चा, संघ प्रमुख ने प्रचारक और पदाधिकारियों को दिए टिप्स मथुरा : (रवि वर्म

What everyone is saying about health care providers
What the world would be like if medicine shops didn’t exist
यूपी की नई जनसंख्या नीति 2021-30 तैयार

आरएसएस की संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक : हिंदुत्व और संघटन विस्तार पर हुई चर्चा, संघ प्रमुख ने प्रचारक और पदाधिकारियों को दिए टिप्स

मथुरा : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के प्रचारक और पदाधिकारियों को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघटन मजबूती का मंत्र दिया
केशव धाम में चल रही पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की दो दिवसीय बैठक का गुरुवार को समापन हो गया। इस बैठक में पहले दिन जहां 5 सत्र हुए वहीं दूसरे दिन 4 सत्र हुए
राम मंदिर के उद्घाटन की जानकारी जन जान तक हो ऐसी व्यवस्था की जाये

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की मथुरा के वृंदावन में चल रही दो दिवसीय बैठक का समापन हो गया। अंतिम दिन बैठक में हिंदुत्व और संघटन विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघटन मजबूती पर बल दिया और कहा कि सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्या से जुड़ कर उसे दूर कराने का प्रयास करें।

केशव धाम में चल रही थी बैठक

वृंदावन के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रकल्प केशव धाम में चल रही पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की दो दिवसीय बैठक का गुरुवार को समापन हो गया। इस बैठक में पहले दिन जहां 5 सत्र हुए वहीं दूसरे दिन 4 सत्र हुए। दूसरे दिन के चार सत्र में से 2 में संघ प्रमुख मोहन भागवत उपस्थित रहे तो दो सत्र में सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहे।

संघ प्रमुख ने संघटन मजबूती का दिया मंत्र

पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की दूसरे दिन की बैठक वंदे मातरम के साथ शुरू हुई। बैठक में आए पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के प्रचारक और पदाधिकारियों को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघटन मजबूती का मंत्र दिया। संघ प्रमुख ने कहा कि संघटन का विस्तार और मजबूती दोनों पर ध्यान देना है।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्या से जुड़ें

बैठक में संघ प्रमुख ने पदाधिकारियों से कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्या से जुड़ें और प्रयास करें कि उसकी समस्या दूर हो। तभी अधिक से अधिक लोग संघटन से जुड़ेंगे। संघटन विस्तार और मजबूती के लिए शाखा की संख्या बढ़ाई जाए।

राम मंदिर उद्घाटन की आम लोगों को हो जानकारी

बैठक के दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। जिसका उद्घाटन जनवरी में किया जाएगा। इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचे इस तरह की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि उद्घाटन से पहले संघ के लोग इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। मंदिर के उद्घाटन के दिन शहर शहर,गांव गांव में स्थित मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम किए जाएं। बैठक में सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले,क्षेत्रीय प्रमुख हरीश रौतेला, हरिद्वार प्रांत से पदम जी,केशव धाम के ललित जी के अलावा उत्तराखंड,मेरठ,ब्रज प्रांत,पूर्व क्षेत्र काशी,अवध और गोरखपुर प्रांत के प्रचारक और पदाधिकारी मौजूद रहे। केशव धाम के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

संघ प्रमुख हुए रवाना

बैठक के समापन के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत का काफिला मथुरा जंक्शन के लिए रवाना हुआ। जहां से वह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। संघ प्रमुख के रवाना होने से पहले मथुरा जंकशन स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। यहां आरपीएफ,जीआरपी के अलावा सीओ सिटी के नेतृत्व में सिविल पुलिस तैनात रही।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0