Homeपंजाब

एडीजी आगरा ने किया मथुरा का दौरा :

एडीजी आगरा ने किया मथुरा का दौरा :

एडीजी आगरा ने किया मथुरा का दौरा : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर का किया निरीक्षण, गोवर्धन और श्री कृष्ण जन्मस्थान पर देखी व्यवस्थाएं मथुरा : (रव

एमपी में शुरू होंगी 8 नई फ्लाइट : सिंधिया ने मंत्री बनते ही दी मंजूरी
रामलला के घर दिवाली : अवधपुरी पहुंचे रघुराई
वाराणसी से संत रविदास जयंती कार्यक्रम : पंजाब के सीएम चन्नी माथा टेकने पहुंचे

एडीजी आगरा ने किया मथुरा का दौरा : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर का किया निरीक्षण, गोवर्धन और श्री कृष्ण जन्मस्थान पर देखी व्यवस्थाएं

मथुरा : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

एडीजी ने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद वहां का और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया
बांके बिहारी मंदिर से एडीजी पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की
बैठक में पहुंचे स्थानीय लोगों ने वृंदावन के जाम का प्रमुख कारण ई रिक्शा को बताया
एडीजी श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंचीं। यहां उन्होंने कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ मीटिंग की
एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे बड़ी समस्या यातायात को लेकर आई है। मथुरा में पुलिस और जन सहयोग से बेहतर यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ चार्ज लेने के बाद पहली बार मथुरा दौरे पर पहुंचीं। एडीजी ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए और क्षेत्र का निरीक्षण किया वहीं गोवर्धन और श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंच कर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एडीजी ने बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 10 दिन का स्थानीय लोगों को भरोसा दिया।

बांके बिहारी के किए दर्शन

चार्ज लेने के बाद पहली बार मथुरा पहुंची एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने दौरे की शुरुआत सबसे पहले भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन से की। एडीजी ने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद वहां का और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश करने और निकास मार्ग की जानकारी ली।

स्थानीय नागरिकों के साथ की बैठक

बांके बिहारी मंदिर से एडीजी पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। मीटिंग में एडीजी ने वृंदावन में बेहतर यातायात और भीड़ नियंत्रण के संबंध में सुझाव मांगे। एडीजी ने कहा कि यहां के निवासी और यहां आने वाले श्रद्धालु अच्छा महसूस कर सकें इसके लिए क्या किया जाए।

ई रिक्शा की लोगों ने की शिकायत

बैठक में पहुंचे स्थानीय लोगों ने वृंदावन के जाम का प्रमुख कारण ई रिक्शा को बताया। अशोक शर्मा ने कहा कि वृंदावन में निर्धारित संख्या से कई गुना ई रिक्शा ज्यादा हैं। ई रिक्शा चालक बेतरकीब चलाते हैं और कहीं भी रुक कर जाम का कारण बन जाते हैं। गिर्राज कटारा ने कहा कि वृंदावन में इन दिनों अधिकांश ई रिक्शा चालक बाहरी हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने कहा कि ई रिक्शा को व्यवस्थित किया जाए जिससे यातायात की समस्या 50 प्रतिशत तक सुलझ जाएगी।

प्रमुख सड़कों को ब्लॉक करने पर जताई आपत्ति

मीटिंग में यातायात प्रबंधन के नाम पर शहर की प्रमुख सड़कें छटीकरा से वृंदावन मार्ग और मथुरा वृंदावन रोड को बैरियर लगाकर ब्लॉक करने पर भी आपत्ति जताई। स्थानीय लोगों ने कहा यातायात पुलिस द्वारा शहर में आने के लिए एक रोड तो छोड़ा जाए। जिससे स्थानीय नागरिक आ जा सकें। मथुरा वृंदावन रोड पर सौ सैय्या पर बैरियर लगा हुआ है। जबकि यहां से वृंदावन की तरफ इस रोड पर कई प्रमुख अस्पताल,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,नगर निगम,पोस्ट ऑफिस,कोतवाली के अलावा अन्य सरकारी ऑफिस भी हैं। लोगों के सुझाव सुनने के बाद एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने 10 दिनों में कुछ समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

गोवर्धन और श्री कृष्ण जन्मभूमि का किया दौरा

वृंदावन में मीटिंग करने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ गोवर्धन के लिए रवाना हो गई। गोवर्धन में एडीजी ने दर्शन किए और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। गोवर्धन से एडीजी श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंचीं। यहां उन्होंने कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ मीटिंग की और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर किए जाने वाले इंतजामों को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0