मोगा नगर निगम को सम्पूर्ण बहुमत से मिला आप का मेयर : बलजीत सिंह चन्नी बने नए मेयर, 50 में से 42 पार्षदों का समर्थन मोगा : (रवि वर्मा ब्यूरो) :
मोगा नगर निगम को सम्पूर्ण बहुमत से मिला आप का मेयर : बलजीत सिंह चन्नी बने नए मेयर, 50 में से 42 पार्षदों का समर्थन
मोगा : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पंजाब की मोगा नगर निगम पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। बलजीत सिंह चन्नी मोगा के नए मेयर बन गए हैं। कुल 50 पार्षदों वाले मोगा नगर निगम में 42 ने बलजीत सिंह चन्नी का समर्थन किया। वोटिंग के दौरान 8 पार्षद गैर हाजिर रहे। जिसके बाद चन्नी को सर्वसम्मति से मेयर चुन लिया गया। नए मेयर वार्ड नंबर 8 से नगर निगम के पार्षद हैं। उन्होंने 2021 निगम चुनाव में आम आदमी की चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलजीत सिंह चन्नी समाज सेवी हैं और गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं।
इससे पहले 4 जुलाई को नगर निगम की मेयर नीतिका भल्ला को विधायक ग्रुप के पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव डालकर उतार दिया गया था। नितिका भल्ला लगभग 2 वर्ष मेयर के पद पर रही। इसके बाद विधायक द्वारा सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा को अतिरिक्त चार्ज देकर कार्यकारी मेयर बनाया गया था। इस दौरान मिनी सेक्रेट्रिएट में कड़ी सुरक्षा मौजूद रही। इसके लिए डिवीज़नल कमिश्नर वहां पहुंचे हुए थे।
COMMENTS