Homeपंजाब

चंडीगढ़ में सेक्टर-11 थाना एसएचओ लाइन हाजिर :

चंडीगढ़ में सेक्टर-11 थाना एसएचओ लाइन हाजिर :

चंडीगढ़ में सेक्टर-11 थाना एसएचओ लाइन हाजिर : पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव से पहले मिस-मैनेजमेंट के आरोप, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह को दी जिम्मेदारी चंडीगढ

पंजाब सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान को अंतिम दिन मिली सफलता : दिनेश
गहलोत बोले- चुनाव पास आते ही सीबीआई एक्शन में
दुगरी फेज 1 व 2 में संडे नाइट से सम्पूर्ण लॉकडाउन

चंडीगढ़ में सेक्टर-11 थाना एसएचओ लाइन हाजिर : पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव से पहले मिस-मैनेजमेंट के आरोप, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह को दी जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

चंडीगढ़ में सेक्टर-11 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को विभागीय अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया है। आरआई पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर मलकीत सिंह को उनकी जगह लगाया गया है।
दरअसल, इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह पर पुलिस थाना की कार्रवाई में मिस-मैनेजमेंट के आरोप लग रहे थे। कई पुलिसकर्मी भी खुद को परेशान बता रहे थे। पुलिस थाने की कार्रवाई में गड़बड़ होने की शिकायतें SSP यूटी के पास पहुंची थी। कुछ दिन बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव भी होने हैं।

इंस्पेक्टर मलकीत सिंह की बतौर एसएचओ वापसी

विभागीय अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझ तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को थाना-11 एसएचओ  की जिम्मेदारी से मुक्त कर पुलिस लाइन हाजिर होने के आदेश जारी किए। वहीं अब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने कई वर्ष बाद बतौर एसएचओ वापसी की है। हालांकि इंस्पेक्टर मलकीत सिंह पहले भी संवेदनशील माने गए पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनावों में प्रभावी पुलिसिंग कर चुके हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: