Homeपंजाब

पंजाब के 4 जिलों में बाढ़, गांवों में घुसा पानी :

पंजाब के 4 जिलों में बाढ़, गांवों में घुसा पानी :

पंजाब के 4 जिलों में बाढ़, गांवों में घुसा पानी : 5 दिन खुले रहेंगे भाखड़ा के गेट, सरकार ने आर्मी से मदद मांगी, रोपड़ में हेलिपैड बनाया अमृतसर : (

आप सरकार के राज में व्यापारियों को आ रही समस्याओं से जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान को कराया अवगत : हरकेश मित्तल
ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਕਸ਼ੀ ਸਾਹਨੀ ਵੱਲੋਂ ਗਿਨੀਜ਼ ਵਰਲਡ ਰਿਕਾਰਡ ‘ਚ ਨਾਮ ਦਰਜ
जालंधर में जम्मू-कश्मीर से लाई गई 200 करोड़ की 34 किलो हेरोइन पकड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के 4 जिलों में बाढ़, गांवों में घुसा पानी : 5 दिन खुले रहेंगे भाखड़ा के गेट, सरकार ने आर्मी से मदद मांगी, रोपड़ में हेलिपैड बनाया

अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

होशियारपुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के लिए जाते मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने रोपड़ के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

पंजाब के 4 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रोपड़, होशियारपुर, गुरदासपुर और कपूरथला के कई गांवों में पानी घुस गया है। सतुलज नदी पर बने भाखड़ा बांध और ब्यास नदी के पौंग डैम से फ्लड गेट खोले जाने के बाद ये हालात बने हैं। हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के बाद भाखड़ा डैम में लगातार पानी बढ़ रहा है। जिसके बाद अगले 5 दिन के लिए डैम के गेट 8-8 फुट खोल दिए गए हैं। भाखड़ा प्रबंधकों के मुताबिक कल मंगलवार को 35 साल बाद भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 10-10 फुट खोलने पड़े थे। वहीं पौंग डैम से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पंजाब में बिगड़ते हालात देख सीएम भगवंत मान ने मंत्रियों को बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने के आदेश दे दिए हैं। उन्हें बचाव और राहत कार्य करने को कहा गया है। वहीं बचाव के लिए पंजाब सरकार ने आर्मी से मदद मांगी है। इसके लिए रोपड़ में हेलिपैड भी बना दिया गया है। एनडीआरएफ ऍफ़ पहले से बचाव कार्य में जुटी है।

3 जिलों में स्थिति ज्यादा खराब…
होशियारपुर के कई गांव बाढ़ की चपेट में

होशियारपुर में पौंग डैम का गेट खोले जाने की वजह से ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ गया है। डीसी गुरदासपुर कोमल मित्तल ने कहा कि मुकेरियां के कुछ गांवों के अलावा गांव महताबपुर, मोतला, हलेट, जनारदन, तलवाड़ा का 52 बराज में ब्यास का पानी ओवरफ्लो होकर घुस गया है। लोगों को घरों से निकल सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। यहां इलाकों की आबादी काफी अधिक है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।
इसके अलावा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंगाला में रिलीफ कैंप बनाया गया है। वहीं गुरुद्वारों में भी रिलीफ कैंप तैयार किए गए हैं। इसके अलावा एसडीआरइफ्ज SDRF की टीमों ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है और लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है।

गुरदासपुर में भी प्रशासन अलर्ट

पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के बाद गुरदासपुर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जगतपुरा टांडा के क्षेत्रों में ब्यास नदी के राख बांध में जलस्तर बढ़ने से भैनी पसवाल के पास धुस्सी बांध टूट गया है, जिससे निचले क्षेत्रों में पानी ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है।
DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जगतपुरा टांडा, भैनी पसवाल के ऊपरी क्षेत्रों में ब्यास नदी के धुस्सी बांध टूटने से चिचिया चोरियां, पखोवाल, खैरा, दलेरपुर, पड़ाना, चीनीबेट, नदाला, जगतपुर कलां, कोहली और खरीयां गांवों में पानी आने का खतरा हो गया है। जिला प्रशासन ने सावधानी के तौर पर मुकेरियां पुल बंद कर गुरदासपुर-मुकेरियां यातायात को दीनानगर हाईवे की और घुमा दिया है।

कपूरथला के भुलत्थ में हालात बिगड़ रहे

कपूरथला में भुलत्थ में भी हालात बिगड़ने लगे हैं। ब्यास नदी के किनारों से मंड तलवंडी कूका, मंड सरदार साहिब, मंड रायपुर आर्यियां आदि गांवों में पानी आना शुरू हो गया है।

रोपड़ में कुछ गांवों में हालात खराब

रोपड़ के कुछ गांवों में हालात बिगड़े हुए हैं। हरसाबेला में स्थिति काफी खराब है। बेला ध्यानी में मंत्री हरजोत बैंस बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0