पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में रेस्क्यू की तस्वीरें : रोपड़ में यूनाइटेड सिख-एसजीपीसी की पहुंची टीमें, लंगर लगाया, गुरदासपुर में एनडीआरएफ ने संभाला म
पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में रेस्क्यू की तस्वीरें : रोपड़ में यूनाइटेड सिख-एसजीपीसी की पहुंची टीमें, लंगर लगाया, गुरदासपुर में एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :






हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद पंजाब में हालात बिगड़ने लगे हैं। पंजाब में भाखड़ा व पौंग डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे ब्यास व सतलुज का जलस्तर बढ़ने लगा है। 4 जिले गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रूपनगर के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन अब इन इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है।
रूपनगर में यूनाइटेड सिख व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मोर्चा संभाल दिया है। रूपनगर के गांवों के लिए यूनाइटेड सिख की तरफ से मोटर बोट दी गई है। वहीं SGPC ने लंगर सेवा को गांव भनाम में शुरू करवा दिया है। NDRF की टीमों ने बाढ़ ग्रस्त एरिया में रेस्क्यू करते हुए लोगों को निकाल लिया।
वहीं गुरदासपुर में भी NDRF ने मोर्चा संभाल लिया है। NDRF की टीमें मोटर बोट के सहायता से ब्यास के आसपास के एरिया में पहुंच गई हैं और लोगों को निकाला जा रहा है।
COMMENTS