Homeपंजाब

होशियारपुर में एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किए 600 लोग :

होशियारपुर में एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किए 600 लोग :

होशियारपुर में एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किए 600 लोग : डीसी कोमल मित्तल ट्रैक्टर पर बैठ बाढ़ प्रभावित एरिया में पहुंची, हेल्पलाइन नंबर जारी होशियारपुर

लुधियाना में आज 57 जगहों पर लगेगी कोविशील्ड व कोवैक्सीन, जानिए कहां …
किसानों ने पंडोरी में जियाे टावर की बिजली काटी
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी

होशियारपुर में एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किए 600 लोग : डीसी कोमल मित्तल ट्रैक्टर पर बैठ बाढ़ प्रभावित एरिया में पहुंची, हेल्पलाइन नंबर जारी

होशियारपुर : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  

मुकेरिया में गांव वासियों से बातचीत करती हुईं डीसी कोमल मित्तल
ट्रैक्टर पर बैठ कर बाढ़ प्रभावित एरिया में पहुंची डीसी कोमल मित्तल
होशियारपुर के बाढ़ प्रभावित एरिया में जायजा लेने पहुंचे डीसी कोमल मित्तल

होशियारपुर के गांव मियाणी में बुधवार को डीसी कोमल मित्तल और विधायक जसवीर गिल ने दौरा किया। उनके साथ-2 एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद रही। ब्यास दरिया के साथ लगते गांवों के लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। डीसी मित्तल ने कहा- मुश्किल समय के लिए प्रशासन द्वारा एक फोन नंबर जारी किया गया है।

पौंग डैम का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा- पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण पौंगडैम के कैचमेंट एरिया का जलस्तर ज्यादा बढ़ गया है। वहां से पानी छोड़े जाने पर जिले के कई एरिया बाढ़ प्रभावती हो रहे हैं। डीसी मित्तल ने बुधवार को मुकेरियां के गांव महिताबपुर, मंझपुर, लाडपुर, सिंबली, नौशहरा व टांडा के गांव मियाणी का दौरा किया।

तहसील स्तर पर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा- तहसील स्तर बाढ़ कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं। जिसे होशियारपुर में बनाया गया है। जिसका टेलीफोन नंबर 01882-244175 और गढ़शंकर के लिए 01884-282026 हैं।

डीसी और एसएसपी ने की मीटिंग

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एसएसपी सरताज सिंह चाहल बचाव कार्य की रणनीति के लिए मीटिंग भी की। जिसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठ कर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि जिले में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बाढ़ प्रभावित गांवों से 600 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0