Homeपंजाब

चंडीगढ़ में बीजेपी रैली पर विवाद :

चंडीगढ़ में बीजेपी रैली पर विवाद :

चंडीगढ़ में बीजेपी की रैली पर विवाद : 24 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे, कांग्रेसी बोले - डंपिंग ग्राउंड के पास करवाएं तो बेहतर होगा मोहाली

कोविड नियमो की शरेआम धज्जिया उड़ा निजी स्कूल में हो रही परीक्षाएं : अतुल कपूर
हरबंस सलूजा ताजपुर रोड और हिमांशु कालड़ा सुभानी बिल्डिंग भाजपा मंडल के प्रधान बने
पंजाब अधिकार यात्रा में अतुल कपूर अपनी टीम के साथ होंगे शामिल

चंडीगढ़ में बीजेपी की रैली पर विवाद : 24 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे, कांग्रेसी बोले – डंपिंग ग्राउंड के पास करवाएं तो बेहतर होगा

मोहाली/चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

चंडीगढ़ में कल 24 जून को सेक्टर-34 में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली है। वह नरेंद्र मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाने के लिए देशभर में छेड़ी गई मुहिम के तहत चंडीगढ़ में प्रगतिशील भारत रैली को सम्बोधित करेंगे। रैली की तैयारियां चल रही हैं।

दीपा दुबे ने अरुण सूद से पूछा सवाल

वहीं इस रैली को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस ने सवाल कड़े कर दिए हैं। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा दुबे ने भाजपा प्रधान अरुण सूद और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर से कहा हैं कि अगर उनकी अंतर आत्मा में जरा भी चेतना है तो केंद्रीय मंत्री की रैली डंपिंग ग्राउंड सेक्टर-38 के पास करवाएं। 
दीपा दुबे ने कहा कि रक्षा मंत्री को भी हकीकत से रूबरू होना चाहिए। उनकी रैली उस एरिया में कराने से रक्षा मंत्री को अहसास हो जाएगा कि ड्‌डडूमाजरा के आसपास रहने वाले लोग किस तरह की सुरक्षा में जी रहे हैं। उनके स्वस्थ रहने से किसी को कोई मतलब नहीं है।

बीजेपी सरकार के वादों को जुमला बताया

दुबे ने कहा कि इस साल शहर में कई बार मोदी सरकार के मंत्री शहर का दौरा करने आए और शहर वासियों को बहुत बड़े-बड़े लुभावने वादे करके गए, लेकिन धरातल पर कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। शहर की जनता बेहद समझदार है। वह सब जानती और सब समझती है। 2024 के चुनाव में चंडीगढ़ के नागरिक जुमलों में फंसने वाले नहीं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0