Homeपंजाब

जालंधर में इलेक्शन कमीशन के नियम तोड़ते 6 आप एमएलए :

जालंधर में इलेक्शन कमीशन के नियम तोड़ते 6 आप एमएलए :

जालंधर में इलेक्शन कमीशन के नियम तोड़ते 6 आप एमएलए : जालंधर में पोलिंग में मौजूद बाहरी विधायकों पर एक्शन नहीं, सीइओ बोले- वेरिफिकेशन के बाद ही होगी क

फोकल प्वाइंट लुधियाना में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
अधिकारियो को सुबह नौ बजे आना होगा आफिस
अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू :

जालंधर में इलेक्शन कमीशन के नियम तोड़ते 6 आप एमएलए : जालंधर में पोलिंग में मौजूद बाहरी विधायकों पर एक्शन नहीं, सीइओ बोले- वेरिफिकेशन के बाद ही होगी कार्रवाई

जालंधर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को पोलिंग के दौरान मौजूद रहे आम आदमी पार्टी (आप) के बाहरी जिलों के 6 में से 5 विधायकों पर कार्रवाई करने से चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) और जिला प्रशासन बचता नजर आ रहा है। इन विधायकों में अमृतसर जिले की बाबा बकाला सीट के आप विधायक दलबीर सिंह टौंग, अमृतसर सेंट्रल के विधायक अजय गुप्ता, अमृतसर वेस्ट के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, फरीदकोट की जैतो सीट से एमएलए अमोलक सिंह, लुधियाना ईस्ट के एमएलए दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और लुधियाना वेस्ट के विधायक गुरप्रीत गोगी शामिल रहे।

शाहकोट एरिया का वीडियो आने के बाद पुलिस प्रशासन ने टौंग को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन जालंधर के ही अलग-अलग बूथों पर मौजूद बाकी एमएलए की फोटो-वीडियो सामने आने के बावजूद उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ। टौंग को भी थाने से ही जमानत मिल गई।

मतदान के दौरान जालंधर लोकसभा हलके में मौजूद रहे आप के 5 एमएलए की फोटो

अमृतसर सेंट्रल विधानसभा सीट से आप विधायक अजय गुप्ता पोलिंग के दौरान जालंधर लोकसभा हलके में पार्टी नेताओं के साथ बैठे रहे।
लुधियाना वेस्ट सीट से आप के विधायक गुरप्रीत गोगी बुधवार को जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान जालंधर कैंट के एक बूथ पर बैठकर पर्चियां बांटते रहे।
अमृतसर वेस्ट सीट से AAP विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू बुधवार को मतदान के दौरान जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके में कांग्रेस कैंडिडेट सुशील रिंकू के साथ बूथ पर बैठे रहे।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के दौरान एक बूथ पर मौजूद जैतों से विधायक अमोलक सिंह और उनके समर्थक

आयोग की वेरिफिकेशन में सिर्फ एक एमएलए आया

जाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. सिब्बन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आयोग की वेरिफिकेशन में आप का एक एमएलए आया था। उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। बीजेपी की शिकायत से जुड़े सवाल पर सिब्बन ने कहा कि उनके पास सिर्फ कांग्रेस की एक शिकायत आई है।

बाहरी लोगों को लोकसभा हलके में आने से रोकने में नाकाम रहे जालंधर जिला प्रशासन पर कार्रवाई से जुड़े सवाल को वह टाल गए। जब पूछा गया कि क्या ये प्रशासन का लैप्स नहीं है? तो उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन में जो आया, उस पर कार्रवाई की गई है।

5 विधायकों के एरिया में घुसने से जुड़े सवाल पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि उनके पास सिर्फ एक शिकायत आई थी जिसके बाद इलाके में बाकायदा अनाउंसमेंट करवाई गई कि बाहरी व्यक्ति क्षेत्र छोड़कर चले जाएं।

फिल्लौर में पकड़े गए आप पदाधिकारी बोले- असीं तां बीज लैण आए सी

जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान ही फिल्लौर एरिया का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो पोलिंग बूथ के पास घूम रहे आप के 2 पदाधिकारियों को कांग्रेस नेताओं की ओर से पकड़े जाने का है। इन दोनों ने पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी। वीडियो में फिल्लौर के कांग्रेसी विधायक विक्रमजीत चौधरी इन दोनों से पूछ रहे हैं कि वह इस इलाके में क्या कर रहे हैं? इस पर एक युवक कहता है कि वह तो यहां बीज लेने आए थे। जब विधायक चौधरी ने पूछा कि कौन सा बीज? तो युवक ने कहा-गेहूं का बीज।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि अभी तो गेहूं की कटाई हुई है और यह तो गेहूं बिजाई का सीजन ही नहीं है। इस पर दूसरा युवक बोला कि उसकी बुआ यहां रहती है और वह अपने रिश्तेदारों के पास आए थे।

क्या हैं चुनाव आयोग का नियम

चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) के नियमानुसार, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद होने के साथ ही सभी बाहरी लोगों को संबंधित इलाका छोड़ देना होता है। जालंधर में भी प्रचार बंद होने के बाद, आयोग ने राज्य के दूसरे हिस्सों से आए लोगों को लोकसभा क्षेत्र छोड़कर चले जाने को कहा। तमाम रास्तों पर नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाए गए। इसके बावजूद सत्ताधारी दल के 5-5 विधायक पोलिंग के दौरान लोकसभा क्षेत्र में घूमते रहे और इलेक्शन कमीशन के किसी ऑब्जर्वर की उन पर नजर नहीं पड़ी।
विधायकों के अलावा आप के बाहरी जिलों के कई पदाधिकारी भी पोलिंग के दौरान बूथों के आसपास नजर आए। बीजेपी ने दावा किया कि आप एमएलए दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के खिलाफ उसने राज्य चुनाव आयोग को शिकायत की है। हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी ने बीजेपी की ओर से कोई शिकायत मिलने से इनकार किया। हां, कांग्रेस की एक शिकायत जरूर चुनाव आयोग को मिली है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0