Homeचण्डीगढ़

लॉरेंस के इंटरव्यू से घिरी पंजाब सरकार :

लॉरेंस के इंटरव्यू से घिरी पंजाब सरकार :

जेल से हुए लॉरेंस के इंटरव्यू से घिरी पंजाब सरकार : जेल मंत्री सुखबीर बादल ने सीएम भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की, बीजेपी ने भी उठाए सवाल चंडीगढ़

विधायक राकेश पांडे ने कांग्रेसियाें काे फर्जी तरीके से पंजाब निर्माण फंड के चेक बांटे : अनिल सरीन
लुधियाना वेस्ट से भाजपा उमीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को डोर टू डोर कैम्पेन में बड़ी संख्य में मिल रहा समर्थन
विधायक कुलवंत सिद्धू को बधाई देने वालो का लगा तांता

जेल से हुए लॉरेंस के इंटरव्यू से घिरी पंजाब सरकार : जेल मंत्री सुखबीर बादल ने सीएम भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की, बीजेपी ने भी उठाए सवाल

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

बठिंडा केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट एनडी नेगी जानकारी देते हुए

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू के बाद विरोधियों ने पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने पंजाब की जेलों और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी दलों ने कहा है कि आप ने अपनी मिलीभगत से ध्यान हटाने के लिए गैंगस्टर को इंटरव्यू की सुनियोजित सुविधा प्रदान की है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यहां तक कहा कि गैंगस्टर ने राज्य की जेल से लॉरेंस, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और भगवंत मान की साठगांठ का खुलासा किया है। सुखबीर बादल ने सवाल खड़ा किया कि यहां कौन सुरक्षित है व कौन भ्रष्ट?। पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति किस हद तक बिगड़ चुकी है। भगवंत मान को बतौर सीएम बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने जेल मंत्री होने के नाते उनसे इस्तीफे की मांग की है।

बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद है लॉरेंस

बठिंडा सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट एनडी नेगी ने कहा कि लॉरेंस बठिंडा जेल में है। उन्होंने जेल परिसर में जैमर लगे होने और हाई सिक्योरिटी होने की बात कही। साथ ही कहा कि अलग-अलग जांच एजेंसियों द्वारा लॉरेंस को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाया रहता है। उन्होंने लॉरेंस की सार्वजनिक हुई वीडियो को बठिंडा या पंजाब की किसी अन्य जेल का नहीं होने का दावा किया। वीडियो को पुराना बताते हुए कहा कि यह किसी द्वारा कभी पहले बनाई गई होगी। जेल सुपरिंटेंडेंट एनडी नेगी ने कहा कि यह संभव ही नहीं है कि कोई जेल से इंटरव्यू दे सके। उन्होंने जेल में सख्त सिक्योरिटी होने का दावा किया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0