Homeपंजाब

अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू :

अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू :

अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : गोल्डन टेंपल में सिख इतिहास जाना, जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन; यादों के साथ लौटी अमृतसर : (रवि वर्मा ब

इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 के मिशन को लेकर दी जानकारी
संक्रमितों और जरूरतमंदों के घरों तक 350 मुलाजिम पहुंचा रहे खाना
श्री मद भागवत महा पुराण कथा के पूर्ण होने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा

अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : गोल्डन टेंपल में सिख इतिहास जाना, जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन; यादों के साथ लौटी

अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

सीएम भगवंत मान देश की राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित देश की राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए
गुरुघर में नतमस्तक होते हुए राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अमृतसर दौरा पूरा करने के बाद मीठी यादों के साथ वापस लौट गई हैं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह लैंड होने के बाद प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। सांसद गुरजीत औजला भी इस दौरान साथ थे। वह सबसे पहले गोल्डन टेंपल पहुंची। गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग और अब दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक हुईं। उनके दौरे का अंतिम पढ़ाव श्री रामतीर्थ था। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली पंजाब फेरी थी। इसके बाद वह अब सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति का काफिला गोल्डन टेंपल पहुंचा। यहां सांसद गुरजीत औजला उनके साथ-साथ चलते दिखे। परिक्रमा के दौरान गोल्डन टेंपल के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी SGPC सदस्यों ने उन्हें दी। इसके साथ ही एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। तकरीबन 2.50 बजे राष्ट्रपति मुर्मू जलियांवाला बाग पहुंची हैं। यहां वह शहीदी लाट पर फूल अर्पित करने और शहीदों को नमन करने के बाद वह अब दुर्ग्याणा मंदिर के लिए रवाना हुई। दुर्ग्याणा मंदिर में उन्होंने श्री नारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया और कुछ समय बिताने के बाद श्री रामतीर्थ पहुंची। श्री राम तीर्थ का इतिहास व पौराणिक मंदिर के दर्शन कर वह काफी खुश दिखी। इसके बाद वह अब वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

राष्ट्रपति ने शहीदों को किया नमन

राष्ट्रपति ने जलियांवाला बाग की विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि आज मैंने जलियांवाला बाग की पवित्र धरती पर स्वाधीनता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मैं भारत की उन सभी वीर सेनानियों को नमन करती हूं, जिन्होंने 1919 के दुर्भाग्यपूर्ण नरसंहार में अपनी जान गंवाई। मातृभूमि पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले उन वीर बलिदानियों को एक कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। यह स्मारक अाने वाली पीढ़ियों को आजादी के महत्व और उसके लिए किए गए बलिदानियों की याद दिलाएगा और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

एसजीपीसी ने राष्ट्रपति को सौंपे दो ज्ञापन

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गोल्डन टेंपल विजिट के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने दो ज्ञापन सौंपे हैं। प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पहला ज्ञापन बंदी सिखों की रिहाई और दूसरा ज्ञापन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दी गई मान्यता को लेकर दिया है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। अमृतसर में अपने 4 घंटे के दौरे के दौरान राष्ट्रपति गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ के दर्शन करेंगी। जिसके चलते 1 से 4 बजे तक पूरे शहर की ट्रैफिक पर असर रहने वाला है।

रास्ता बंद होने से लोग रहे परेशान

12 बजे के करीब राष्ट्रपति के अमृतसर पहुंच गई। 12 से 1 बजे तक अमृतसर से हालगेट और श्री दरबार साहिब तक का पूरा रूट बंद रखा गया। इसके बाद 3 से 4 बजे तक वापसी पर भी यह रूट बंद रहा। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, बाहरी शहरों से आने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0