रामनौवमी के उपलक्ष में 20वि विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को : जगदीश भाटिया लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : श्री राम महोत्सव कमेटी ह
रामनौवमी के उपलक्ष में 20वि विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को : जगदीश भाटिया
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :



श्री राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल की तरफ से हर साल की भाँती इस साल भी प्रभू राम जन्म उत्सव पर 26 मार्च को विशाल शोभायात्रा निकाल लोगो को भगवान् श्री राम के चरित्र से जानू करवाया जायेगा। ये जानकारी श्री राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल के प्रधान जगदीश भाटिया ने मंदिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जस्सिया रोड पर मीटिंग दौरान बताया। जिसमे उन्होंने बताया की राम नौमी के उपलक्ष में 26 मार्च को शोभायात्रा माता चिंतपूर्णी मंदिर ज्वाला सिंह चौक से शुरू होकर 22 फूटी रोड से होती हुई भूरेवाला चौक से मेन रोड हैबोवाल से बल्लोके रोड से माता चिंतपूर्णी मंदिर भगत नरेश जी के यहाँ महा आरती के साथ सम्पन होगी। अशोक शर्मा ने बताया शोभायात्रा में राम भगतो की तरफ से लंगर भंडारे तथा प्रभु राम का फूलो की वर्षा कर स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया की शोभायात्रा के बाद तीस मार्च को जम्मू कश्मीर से आ गायत्री देवी जी महाराज लाइन क्लब में राम कथा का गुणगान करेगी। आप सभी राम कथा का श्रवण कर अपना जीवन कृतार्थ करे। एडवोकेट राकेश भाटिया ने सभी राम भगतो को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा एवं भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्रापत करने को प्रेरित किया। इस मोके पर प्रधान जगदीश भाटिया, अशोक शर्मा, रथ इंचार्ज सुनील मेहता, एडवोकेट राकेश भाटिया, अमन शर्मा, संजीव भटनागर हितेश कुमार, उत्तम चंद, वेदप्रकाश, पवन कुमार, नवीन गर्ग, दलजीत कौर, परमिंदर कौर, हर्षित शर्मा, वंश भाटिया, तनयम वासन कौशल सक्सेना सुनील शर्मा, श्रवण अत्रि, बीजेपी के हैबोवाल सर्कल प्रधान गौरव अरोड़ा, हरीश, अतुल कपूर आदि विशेष रूप से शामिल हुए।

COMMENTS