Homeचण्डीगढ़

पंजाब में 15 आईपीएस और 9 पीपीएस अफसरो के तबादले :

पंजाब में 15 आईपीएस और 9 पीपीएस अफसरो के तबादले :

पंजाब में 15 आईपीएस और 9 पीपीएस अफसरो के तबादले : चंडीगढ़ के एसएसपी रहे कुलदीप चहल बने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

लुधियाना में लूट की बड़ी वारदात नाकाम : लुधियाना में मुथूट फिनकॉर्प में घुसे 3 लुटेरे
चंडीगढ़ में किसानों को शिक्षित महिलाओं का समर्थन
बार एसोसिएशन मुकाबले में गुरकिरपाल सिंह गिल दोनों उम्मीदवारों को बड़े अंतर से पछाड़ प्रेसिडेंट बने

पंजाब में 15 आईपीएस और 9 पीपीएस अफसरो के तबादले : चंडीगढ़ के एसएसपी रहे कुलदीप चहल बने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 15 आईपीएस व 9 पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। चंडीगढ़ में डेपुटेशन के दौरान एसएसपी पद की जिम्मेदारी निभा चुके डीआईजी कुलदीप सिंह चहल को जालंधर में पुलिस कमिश्नर तैनात कर दिया गया है। इससे पहले जालंधर के पुलिस कमिश्नर पद पर डॉ. एस. भूपति तैनात थे जिन्हें अब डीआईजी प्रशासन बना दिया गया है। 
सौम्या मिश्रा को जॉइंट सीपी लुधियाना नियुक्त किया गया है। गुरमीत सिंह को एसएसपी तरनतारन व अतिरिक्त तौर पर एआईजी एजीटीएफ बॉर्डर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित ने अचानक ही चहल को समय से पहले चंडीगढ़ के एसएसपी पद से हटा दिया था। इसका पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विरोध किया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0