Homeचण्डीगढ़

चंडीगढ़ में मिला जिंदा बम डिफ्यूज नहीं हुआ :

चंडीगढ़ में मिला जिंदा बम डिफ्यूज नहीं हुआ :

चंडीगढ़ में मिला जिंदा बम डिफ्यूज नहीं हुआ : रोबोटिक जांच के बाद आर्मी साथ ले गई, पंजाब-हरियाणा सीएम आवास के पास मिला था चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यू

पंजाब के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह :
सुभाष चावला बने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष : दो बार चंडीगढ़ के मेयर रह चुके हैं चावला
जीएसटी के सरलीकरण को लेकर जल्द ही व्यापार मंडल का शिष्टमंडल वित मंत्री निर्मला सीतारमन से करेगा मुलाकात : तरुण चुघ

चंडीगढ़ में मिला जिंदा बम डिफ्यूज नहीं हुआ : रोबोटिक जांच के बाद आर्मी साथ ले गई, पंजाब-हरियाणा सीएम आवास के पास मिला था

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

चंडीगढ़ में राजिंदरा पार्क में आम के बाग में मिले बम को डिफ्यूज करने के लिए पहुंची चंडीमंदिर से आर्मी की टीम
चंडीगढ़ के राजिंदरा पार्क में आम के बाग में इसी जगह जिंदा बम मिला था।

चंडीगढ़ में सीएम हेलीपैड के नजदीक सेक्टर 2 स्थित राजिंदरा पार्क में आम के बाग में मिले बम को डिफ्यूज करने के लिए आर्मी अपने साथ यूनिट में ले गई है। आर्मी यहां सुबह पहुंची थी। जिसके बाद बम की रोबोटिक जांच की गई।
पहले यह फैसला किया गया था कि इसे यहीं डिफ्यूज किया जाएगा। बाद में आर्मी अफसरों ने फैसला बदलते हुए तकनीकी कारणों का हवाला दिया और बम को सुरक्षित तरीके से जिप्सी में लेकर चंडीमंदिर के लिए रवाना हो गई।यह जिंदा बम सोमवार दोपहर को मिला था। जिसके बाद आर्मी की टीम बुलाई गई थी। आर्मी की चंडी मंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड के 2 कर्नल ने पूरे ऑपरेशन को लीड किया। माना जा रहा है कि यह वीवीआईपी इलाका होने की वजह से बम को यहां डिफ्यूज करने का फैसला बदला गया है। क्योंकि इस जगह के आसपास ही पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के सरकारी आवास है।

हेलीपैड भी पास में है, इसलिए मचा हड़कंप

जिस जगह यह जिंदा बम मिला, उसके कुछ दूरी पर हेलीपैड है। जहां पर दोनों मुख्यमंत्रियों के हेलिकॉप्टर उतरते हैं। इसी वजह से जिंदा बम मिलने का पता चलते ही चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। वहीं पंजाब और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

स्ट्राइक करने पर फट सकता है बम

एक्सपर्ट के मुताबिक, यह जिंदा बम है तो स्ट्राइक करने की स्थिति में फट सकता है। पहले भी ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जब कबाड़ में खरीदे ऐसे बम को तोड़ने के लिए हथौड़ा या अन्य भारी चीज से वार किया गया तो वह फट गया। इस वजह से पुलिस की टीमें पूरी एहतियात बरत रही हैं।

100 मीटर तक तबाही फैलाने में सक्षम बम

कल रात को बम के जिंदा होने की वजह पुलिस ने तुरंत उसे फाइबर के ड्रम में रख दिया। उसके आसपास रेत की बोरियां लगा दी ताकि अगर यह फटे तो आसपास कोई नुकसान ना हो। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर यह बम फट जाता तो आसपास के 100 मीटर के इलाके को तबाह कर सकता था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0