Homeपंजाब

भोलेबाबा के दिव्य रथ को छू लेने मात्र से जीवन सफल हो जाता है : रजनीश धीमान

भोलेबाबा के दिव्य रथ को छू लेने मात्र से जीवन सफल हो जाता है : रजनीश धीमान

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 36 वी विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में विशाल मीटिंग का आयोजन : सुनील मेहरा  लुधियाना 2 जनवरी (रवि वर्मा ब्यूरो)

यूथ कांग्रेस ने सीएम चरणजीत चन्नी के इतहासिक फैसलों पर लड्डू बाँट मनाई ख़ुशी : प्रधान योगेश हांडा/चैरी आहलुवालिया
पंजाब में प्राइवेट अस्पतालों ने बंद की आयुष्मान योजना
पंजाब में छठे वेतन आयोग में कर्मचारियों को क्या मिला, किन सिफारिशों को नहीं माना सरकार ने

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 36 वी विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में विशाल मीटिंग का आयोजन : सुनील मेहरा 

लुधियाना 2 जनवरी (रवि वर्मा ब्यूरो) :

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 36 वी विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में एक विशाल मीटिंग का आयोजन श्री शिव शक्ति मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट रजिस्टर्ड कवि नगर में प्रधान सुदर्शन गोसाई और पार्षद राशि अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस मीटिंग का शुभारंभ अमित गुप्ता, प्रीति शर्मा, रेनू शर्मा, गीतिका शर्मा , सुभाष सेठी , राजेंद्र कुमार टिंकी , प्रिया टिंकी और आर्यन नागर द्वारा भगवान भोलेनाथ के भजन गाकर किया गया। इस मौके श्री राधा रानी के लाडले भजन गायक आर्यन नागर ने भजन ऐसा क्या काम मैंने तेरा किया जो तूने मेरा हाथ थाम लिया, सजा दो घर को रोशन सा मेरे भोलेनाथ आए हैं, रितिका शर्मा ने भजन लड़ फड़ के तेरा भोला हुन छढेया नहीं जांदा गाकर सारे वातावरण को शिवमय बना दिया। इस मौके संकट मोचन हनुमान मंदिर जगराओं पुल से पंडित बाबूराम भारद्वाज , पंडित शिवम भारद्वाज शिव भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पधारे। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा प्रधान रजनीश धीमान पहुंचे। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा यहां पहुंचने पर जिला प्रधान रजनीश धीमान को सम्मानित भी किया गया। इस बैठक को संबोधित करते जिला भाजपा प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि भोलेबाबा के दिव्य रथ को छू लेने मात्र से जीवन सफल हो जाता है। जो शहर में धार्मिक यात्राएं निकल रही है वह सभी शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा और सभी सदस्यों की ही देन है। इस मौके सतीश महाजन ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 8 जनवरी को श्री शिव मंदिर गौघाट में भूमि पूजन और भगवान भोलेनाथ के दिव्य चांदी के रथ की कार सेवा भी शुरू की जाएगी। इस मौके शिवसेना के प्रधान राजीव टंडन ने बताया कि सभी शिव भक्तों अपने परिवारों और साथियों के साथ मिलकर इस शोभायात्रा का हिस्सा बने। इस मौकेे रथ सेवक प्रमुख महेश दत्त शर्मा और सतीश नागर ने कहा कि इस बार यह रथ यात्रा बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत निकाली जाएगी। इस बार इस शोभा यात्रा में शहर के सभी युवाओं को यात्रा में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके प्रधान सुनील मेहरा ने पार्षद राशि अग्रवाल को शिवरात्रि महोत्सव की उप चेयरमैन बनने की घोषणा की। इस मौके पार्षद राशि अग्रवाल ने कहा कि सबसे पहले इन्होंने नव वर्ष की सभी शिव भक्तों को बधाई दी इन्होंने भजन बड़ी मुश्किल के साथ मिलिया मैंने तेरा द्वारा मां का उच्चारण करते हुए बताया कि यह महा सत्य है इस जमीन से जुड़ा जब आशुतोष महाराज की आराधना की इसकी कृपा से राम नाम की भी प्राप्ति नहीं हो सकती। इस बार शिवरात्रि की 36 वी शोभा यात्रा का योग 9 है इसलिए इस शोभायात्रा में 9 पिंडियो के साथ एक नारी को इस शोभायात्रा के साथ जोड़ा है। यह 9 पिंडिया भगवान भोलेनाथ के रथ पर विराजमान होगी। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सेवक प्रवीण शर्मा, अश्विनी महाजन और संजय थापर ने बताया कि शिवरात्रि की विशाल शोभायात्रा गऊघाट मंदिर से शुरू होकर घाटी मुहल्ला चौक, राम लीला कमेटी दरेसी, घंटाघर चौक और संगला वाला शिवाला के महंत नारायण दास पुरी की आरती के साथ गऊघाट मंदिर में संपन्न होगी और इसमें लुधियाना के हजारों ही नौजवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए फूलों की बरसात करेंगे। सैकड़ों जंगम भोलेनाथ के भव्य चांदी के रथ के आगे भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते हुए चलेंगे क्योंकि जंगम भगवान भोलेनाथ के अति प्रिय भक्त है।  इस अवसर पर सुनील मेहरा, अश्वनी महाजन, प्रवीणशर्मा, पंकज कुमार, गुगाराम, गुलशन टंडन, सतीश महाजन, सुभाष माटा, वशिष्ठ कुमार काला, बृजमोहन महंत, पवन मेहरा, विक्रम कुमार, पारस कुमार, संजीव कपाही, जसवंत सिंह विरदी, राज कुमार टंडन , वेद भंडारी , अमरजोत , राम चंद्र अग्रवाल , रवि धवन , वीरेंद्र कुमार सोई , मोहिंदर धवन, बलदेव सिंह, राकेश कुमार, डिप्टी कपूर, दविंद्र कुमार, युवराज गोस्वामी, सी एम विज, संजीव कुमार, जितेंद्र सूद, गौरव गुप्ता, राम चंद्र, कमल सुनार, जगमीत सिंह, संजय गुप्ता, पवन शर्मा, राजन हंस, शाम चौहान, सनी लहर, सोनू कुमार, राकेश धवन, लक्ष्मी नारायण गोयल, हरनारायण गर्ग, चंदा, सुरेंद्र गुप्ता, सतीश जिंदल, जीवन मेहरा, जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, राजेंद्र पराशर, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र, रजनीश धीमान, डॉ निर्मल नैयर, हरेंद्र सिंह ठाकुर, विना मल्होत्रा, संजीव धीमान, सुखजीव सिंह, विजय कपूर, सुमन वर्मा, राजेश भनोट, सुनील कुमार, चरणजीत सिंह, जितेंद्र नंदा, राजन बांसल, मोहिंदर कुमार, जयराम मिश्री, मनोज अहूजा आदि उपस्थित है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0