Homeपंजाब

यूथ कांग्रेस का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोष :

यूथ कांग्रेस का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोष :

यूथ कांग्रेस का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोष : 'एंट्री टोल टैक्स' के खिलाफ प्रदर्शन, मनोज बोले- इससे लोगों की जेब पर भार पड़ेगा चंडीगढ़ : (रवि वर्म

पंजाब के लोग इस बार अकालियों-कांग्रेस से पंजाब की लूट का हिसाब लेंगे : कुलवंत सिद्धू
जोशी नगर वेलफेयर सोसइटी ने शिवरात्रि महोत्सव पर लंगर लगा भोले बाबा किया याद : बाल किशन वर्मा
सीएम शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक डायवर्ट :

यूथ कांग्रेस का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोष : ‘एंट्री टोल टैक्स’ के खिलाफ प्रदर्शन, मनोज बोले- इससे लोगों की जेब पर भार पड़ेगा

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की पार्किं

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस(CYC) का शांतिमय प्रदर्शन शुरू हो चुका है। रेलवे की पार्किंग रेट और फ्री व्हीकल एंट्री की समय सीमा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। यूथ कांग्रेस प्रधान मनोज लुबाना ने कहा कि प्रशासन लोगों को लूटने में लगा है। पर्ची के डर से लोग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए बच्चों समेत पैदल पहुंच रहे हैं। लुबाना ने कहा लोगों के लिए रेलवे स्टेशन में व्हीकल की एंट्री सिर्फ 6 मिनट के लिए फ्री की गई है जो काफी कम समय है। यह समय गाड़ी पार्किंग से बाहर निकालने के लिए काफी कम है। इसके बाद सीधा 200 रुपए चार्ज वसूला जा रहा है।
सरकार लोगों को सुविधा देने की बजाय उन्हें लूट रही है। वहीं कहा कि गरीब ऑटो और टैक्सी वालों से भी मंथली पास के रूप में मोटी फीस वसूली जा रही है। लुबाना ने कहा कि यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक पार्किंग रेट कम नहीं हो जाते और फ्री व्हीकल एंट्री का समय नहीं बढ़ा दिया जाता।

महंगाई में ट्रेन को भी नहीं छोड़ा

यूथ कांग्रेस का कहना है कि आज के महंगाई के दौर में आम जनता के लिए ट्रेन एक मात्र उम्मीद बची थी। अब उसे भी जनता की पहुंच से दूर करने की कोशिश की जा रही है। यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट मनोज लुबाना ने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एंट्री चार्ज काफी ज्यादा और अस्वीकार्य है। यह आम आदमी की जेब पर भार है। बता दें कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के बढ़े रेट के खिलाफ पहले भी टैक्सी और ऑटो चालक प्रदर्शन कर चुके हैं।

सितंबर में बढ़ाए गए थे रेट

बीते 23 सितंबर को पार्किंग के नए रेट लागू हुए थे। रेलवे स्टेशन में पिक एंड ड्रॉप के दौरान ट्रैफिक जाम न लगे इसके लिए लेन सिस्टम शुरू किया गया है। नए पार्किंग सिस्टम के तहत रेलवे स्टेशन में किसी को पिक करने या ड्रॉप करने के लिए 6 मिनट का समय तय किया गया है। इसके बाद चार्ज वसूला जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जानबूझकर पार्किंग कारिंदे एंट्री पर व्हीकल्स को गुजारने में देरी करते हैं, ताकि उनसे चार्ज वसूला जा सके। चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन की पार्किंग को ‘स्मार्ट पार्किंग’ बनाने की दिशा में यह नई पार्किंग व्यवस्था शुरू की गई थी।विरोध के बाद किए थे रेट संशोधित
लोगों के भारी विरोध के बाद पिक एंड ड्रॉप में 15 मिनट की देरी होने पर 1 हजार रुपए का जुर्माना घटा कर 200 रुपए कर दिया गया था। 6 मिनट की कॉमर्शियल पार्किंग के 30 रुपए और निजी वाहनों पर शुल्क हटा दिया गया है। वहीं 6 से 15 मिनट पिक एंड ड्रॉप में लगने पर कॉमर्शियल और निजी वाहनों पर 50 रुपए चार्ज रखा है। 15 मिनट से ऊपर होने पर 1 हजार रुपए की जगह 200 रुपए चार्ज देना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक मासिक पार्किंग फीस में भी कटौती की गई है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: