लुधियाना में प्रतिदिन क्राइम ग्राफ बढ़ रहा : लादियां में प्रापर्टी विवाद को लेकर दोस्तों में चली गोली, एक घायल डी एम सी में करवाया भर्ती लुधियाना
लुधियाना में प्रतिदिन क्राइम ग्राफ बढ़ रहा : लादियां में प्रापर्टी विवाद को लेकर दोस्तों में चली गोली, एक घायल डी एम सी में करवाया भर्ती
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना में गांव लादियां में प्रापर्टी विवाद को लेकर दो दोस्तों में झगड़ा हो गया, बात इतनी बड़ी कि एक ने दूसरे पर फायर कर दिया। घायल हुए एक व्यक्ति को दया नंद मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है और पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लादियां में रोहित कपिला और गुरिंदर सिंह गुरी नामक दो दोस्त प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। उनका किसी जगह को लेकर विवाद हो गया था और इसी के कारण वह बाद दोपहर कार्यालय में ही झगड़ पड़े। बात इतनी बड़ी कि गुरविंदर सिंह गुरी ने अपनी लाइसेंसी रिवालवर से रोहित कपिला पर फायर कर दिया।
एक फायर उसके कंधे को छूकर निकला है। जिस कारण उसे दयानंद मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। डीएमसी पुलिस चौकी की तरफ से इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

COMMENTS