Homeपंजाब

मामला बजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार का इंसानियत हुई शर्मसार :

मामला बजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार का इंसानियत हुई शर्मसार :

मामला बजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार का इंसानियत हुई शर्मसार :  प्रधानमन्त्री आर्दश ग्राम योजना की मॉनिटरिंग कमेटी के मेंबर के हस्तक्षेप से हुआ माम

भगवान वाल्मीकि जी के प्रगटोसव के उपलक्ष में निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का किया आयोजित : आशीष अरमान गौतम
लुधियाना में आज 57 जगहों पर लगेगी कोविशील्ड व कोवैक्सीन, जानिए कहां …
शिवसेना शिरोमणि शहीदों को श्रद्धांजलि दे मनाएगी आंतकवाद सफाया दिवस : विशाल मदान

मामला बजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार का इंसानियत हुई शर्मसार : 

प्रधानमन्त्री आर्दश ग्राम योजना की मॉनिटरिंग कमेटी के मेंबर के हस्तक्षेप से हुआ मामला दर्ज

खन्ना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

सोशल मीडिया के माध्यम से मामला प्रधानमन्त्री आर्दश ग्राम योजना की मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य श्री मनोज कुमार चौहान जी के ओएसडी श्री दिनेश कुमार के पास आया। उन्होंने इस मामले में श्री चौहान जी की बात एसएसपी खन्ना से करवाई और उनको मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद इस मसले पर प्रज्ञा जैन जी का फोन श्री चौहान जी को आया और उन्होंने मामले के जानकारी ली। इसके बाद प्रज्ञा जैन जी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और उक्त मामले में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले की जानकारी देते हुए उनके ओएसडी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पास वीडियो आई थी, उन्होंने ये वीडियो एडीसी खन्ना अमरजीत बैंस को सबसे पहले भेजी थी, पर काफी देर तक उनका कोई रिप्लाई न आने के बाद उन्होंने ये वीडियो प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य श्री मनोज कुमार चौहान जी को भेजी और मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उनके लीगल सलाहकार एडवोकेट योगेश प्रशाद ने प्रज्ञा जैन जी से बात की और मामले पर तुरंत कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद इस मामले में खन्ना पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई और दोषी और उसकी पत्नी पर बुजुर्ग से मारपीट करने के मामले में आईपीसी की धारा 323/341/506/34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
इस मामले में प्रधानमन्त्री आर्दश ग्राम योजना की मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य श्री मनोज कुमार चौहान ने बताया कि एडीसी अमरजीत बैंस को ऐसी कार्यवाहियों में देरी नहीं करनी चाहिए थी। कोई भी आम आदमी अगर किसी भी प्रशासानिक अधिकारी को इस प्रकार की कोई भी जानकारी भेजता है तो उनको इस पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0